Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में स्मार्ट मीटर के खिलाफ उपभोक्ता पहुंचे थाने:बोले- इसमें बिल जमा करने के बाद भी माइनस बैलेंस दिख रहा है, पुराना मीटर लगवा दो

    3 hours ago

    2

    0

    कानपुर में स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ता प्रर्थना पत्र देने के लिए थाने पहुंच गए। उनका आरोप है कि बिल जमा होने के बाद भी बिजली चली जाती है। बर्रा थाना क्षेत्र के विश्वबैंक E-ब्लॉक के उपभोक्ताओं ने शुक्रवार को स्मार्ट मीटर की तकनीकी खामियों को लेकर जनता के साथ सपा नेता अर्पित यादव भी पहुंच गए। नाराज उपभोक्ता बर्रा थाने पहुंचे और जीनियस कंपनी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। उपभोक्ताओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर रिचार्ज कराने के बावजूद माइनस बैलेंस दिखा रहा है, जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने कहा कि मीटर की खामियों के कारण उन्हें बार-बार रिचार्ज करना पड़ रहा है, जबकि वास्तविक खपत उससे कम है। उन्होंने स्मार्ट मीटर हटाकर पोस्टपेड मीटर लगाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और उन्होंने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की। वहीं पुलिस ने शिकायत लेकर मामले की जांच का आश्वासन दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डॉक्टर से रेप करने वाला 25 हजार का इनामी अरेस्ट:पिता के इलाज के दौरान बढ़ाई नजदीकी, घर में बंधक बनाकर किया दुष्कर्म
    Next Article
    रामपुर में 3.21 लाख मतदाताओं के नाम हटाए:1,04,892 नए मतदाता सूची में शामिल, बिलासपुर विधानसभा सीट से सबसे कम वोटरों के नाम कटे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment