Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डॉक्टर से रेप करने वाला 25 हजार का इनामी अरेस्ट:पिता के इलाज के दौरान बढ़ाई नजदीकी, घर में बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

    3 hours ago

    2

    0

    कर्नलगंज थाना क्षेत्र में महिला डॉक्टर से रेप करने के मामले में फरार चल रहे 25 हजार के इनामिया आरोपी को कर्नलगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पिता के इलाज के दौरान आरोपी ने नजदीकियां बढ़ाकर महिला को शिकार बनाया था। पुलिस ने पूछताछ कर उसे जेल भेज दिया है। आर्य नगर में रहने वाली एक महिला डॉक्टर के मुताबिक अप्रैल-2025 में गीता नगर के ब्लॉक निवासी शशांक सिक्का अपने पिता के इलाज के सिलसिले में उनके संपर्क में आया था। इसके बाद वह अपने घर पर इलाज के लिए बुलाने लगा, इस दौरान उसने नजदीकियां बढ़ा ली। वहीं बीते साल अगस्त की रात आरोपी जबरन घर में घुस आया और बंधक बनाकर रेप किया। इसके बाद से वह लगातार डरा-धमका कर यही करता रहा, विरोध पर गाली-गलौज कर धमकी। हरकतों से तंग आकर 24 जनवरी को रिपोर्ट कराई। थाना प्रभारी विनीत कुमार ने बताया कि सर्विलांस टीम की मदद से गुरुवार रात 25 हजार के इनामिया शशांक सिक्का को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ कर जेल भेज दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एमिटी विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय कृषि सम्मेलन का समापन:सतत कृषि, खाद्य सुरक्षा और जलवायु परिवर्तन पर विचार-विमर्श हुआ
    Next Article
    कानपुर में स्मार्ट मीटर के खिलाफ उपभोक्ता पहुंचे थाने:बोले- इसमें बिल जमा करने के बाद भी माइनस बैलेंस दिख रहा है, पुराना मीटर लगवा दो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment