Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में स्मैक तस्कर फिल्मी स्टाइल में गिरफ्तार:5 ग्राम स्मैक, 20 हजार नकदी बरामद; बिना कागजात ऑटो सीज

    3 hours ago

    3

    0

    कानपुर के जाजमऊ थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 5 ग्राम स्मैक और 20,500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। आरोपी जिस ऑटो से तस्करी करता था, जांच में उसके कागजात ना मिलने पर पुलिस ने ऑटो को भी जब्त कर लिया है। थाना प्रभारी संजय ने बताया कि जाजमऊ के पेवंदी इलाके में मादक पदार्थ की बिक्री की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को देखकर ऑटो चालक भागने लगा। पुलिस ने ऑटो के आगे फ़िल्मी स्टाइल में बाइक लगाकर उसे रोका और आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम लालबंगला के काजीखेड़ा निवासी रजत वर्मा बताया। पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान रजत वर्मा के पास से स्मैक की पुड़िया और स्मैक बेचकर कमाए गए 20,500 रुपये बरामद हुए। बरामद 5 ग्राम स्मैक की बाजार कीमत लगभग 1.20 लाख रुपये बताई जा रही है। मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी रजत जिस ऑटो से स्मैक की तस्करी करता था, उसके कागजात नहीं थे। इस पर मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के तहत कार्रवाई करते हुए ऑटो को सीज कर दिया गया है। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने यह भी बताया कि आरोपी रजत वर्मा के खिलाफ पहले भी बिठूर, चकेरी और जाजमऊ थानों में एनडीपीएस (NDPS) अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की विस्तृत जानकारी जुटा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी स्मैक कहां से लाता था और इस तस्करी में कौन-कौन लोग शामिल हैं। जांच के बाद सभी दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सचेंडी में हार्डवेयर दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान:शॉर्ट सर्किट से भड़की, फायर बिग्रेड की तीन गाड़ियां ने एक घंटे में काबू पाया
    Next Article
    गोदाम के बाहर खड़ा ई रिक्शा 20 मिनट में चोरी:प्रयागराज में पीड़ित को 6:30 घंटे तक दौड़ाने के बाद भी नहीं की कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment