Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में सीजनल आमीनों की बैठक:विनियमितीकरण की मांग, प्रदेश अध्यक्ष बोले- 6 अप्रैल से धरने पर बैठेंगे

    15 hours ago

    2

    0

    राजस्व संग्रह सीजनल अमीन कर्मचारी सेवक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक शुक्रवार को तहसील सदर, कानपुर नगर में आयोजित हुई। बैठक में सीजनल संग्रह अमीनों और अनुसेवकों के विनियमितीकरण की मांग को लेकर बड़ा फैसला लिया गया। तय हुआ कि 6 अप्रैल से जिलाधिकारी कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। बैठक में एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि शासन के निर्देश पर राजस्व परिषद ने विनियमितीकरण का आदेश जारी किया था, लेकिन 11 महीने बीत जाने के बाद भी इसका अनुपालन नहीं हुआ। इससे कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। उन्होंने कहा कि कई सीजनल अमीन और अनुसेवक सेवा के अंतिम पड़ाव पर हैं, लेकिन उन्हें अब तक स्थायी नहीं किया गया। जिलाधिकारी कार्यालय की लापरवाही और आदेशों की अनदेखी के कारण कई कर्मचारी बिना विनियमितीकरण के ही सेवानिवृत्त हो चुके हैं। जिला अध्यक्ष प्रवीण बाजपेई ने आंदोलन को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि अब अन्याय के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने साफ कहा कि जब तक विनियमितीकरण नहीं होगा, तब तक आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि जनपद में संग्रह अमीन और अनुसेवकों के पर्याप्त पद खाली हैं, इसके बावजूद सीजनल कर्मचारियों को नियमित नहीं किया जा रहा है। इससे कर्मचारियों में गहरा आक्रोश है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार, जिला अध्यक्ष प्रवीण बाजपेई, संजय श्रीवास्तव, सुरेन्द्र मिश्रा, देवेन्द्र कुमार, योगेश कुमार, महावीर कुरील, बालक राम और दशरथ सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाउस टैक्स नहीं जमा होने पर DIOS ऑफिस सील:कानपुर में ऑफिस के बाहर बैठे अफसर-कर्मचारी, मूल्यांकन समेत कई काम प्रभावित
    Next Article
    कौशांबी DM ने रोजगार मेले के लिए वाहन रवाना किए:24 मार्च को होगा आयोजन, सरकार के 9 साल पूरे होने पर पहल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment