Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में रेप पीड़ित छात्रा बोली- मुझे जान का खतरा:VIDEO जारी करके कहा- आरोपी कॉन्स्टेबल जमानत पर छूटा, वह बहुत प्रभावशाली

    6 hours ago

    2

    0

    कानपुर में रेप का शिकार हुई पीड़ित MSC छात्रा ने VIDEO जारी करके सुरक्षा की गुहार लगाई है। छात्रा ने कहा- मैं कानपुर नगर में रहकर पढ़ाई कर रही हूं। मैंने यूपी पुलिस में ट्रेनिंग कर रहे एक कॉन्स्टेबल के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कराया था। कोतवाली पुलिस ने मेरा मुकदमा दर्ज कर आरोपी कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार भी किया, लेकिन अब उसे जमानत मिल चुकी है। आरोपी पुलिस विभाग से जुड़ा हुआ और प्रभावशाली व्यक्ति है। इस वजह से मुझे अपनी सुरक्षा को लेकर डर महसूस हो रहा है। मैं एक आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आई हूं। मैं SC समाज की लड़की हूं, मैं कानपुर पुलिस अधिकारियों से निवेदन करती हूं कि मेरी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और पूरे प्रकरण में निष्पक्ष कार्रवाई की जाए। अब पूरा मामला पढ़िए… 19 जनवरी 2026 में हुई थी कॉन्स्टेबल से मुलाकात काकादेव में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही MSC छात्रा ने बताया- 19 जनवरी 2026 को वह आगरा परीक्षा देने जा रही थी। इसी दौरान ट्रेन में अलीगढ़ के खैर के रहने वाले योगेंद्र सिंह से मुलाकात हुई, उसने खुद को यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल बताया और कानपुर की रिजर्व पुलिस लाइन में ट्रेनिंग करने की जानकारी दी। फिर योगेंद्र ने नौकरी लगवाने का झांसा देकर मेरा मोबाइल नंबर ले लिया। पीड़ित ने बताया- बातचीत बढ़ने पर आरोपी ने शादी का प्रस्ताव रखा और उसकी मां से भी बात की। 22 फरवरी को आरोपी ने मिलने के लिए बुलाया और जबरन रेप किया। इस दौरान उसने अश्लील वीडियो और फोटो भी बना लिए। आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार रेप किया। पीड़ित ने आरोप लगाया था कि शादी का दबाव बनाने पर आरोपी कॉन्स्टेबल ने इनकार कर दिया। साथ ही अश्लील वीडियो वायरल कर जिंदगी बर्बाद करने की धमकी भी दी थी। 14 अप्रैल को पीड़िता ने दर्ज कराई थी FIR पीड़िता ने कोतवाली थाने में 14 अप्रैल को आरोपी कॉन्स्टेबल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने अगले ही दिन आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जिसके बाद उसे जमानत मिल गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अछल्दा के खिलाड़ियों ने जीते 3 गोल्ड मेडल:कानपुर स्टेट चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन, मुख्य अतिथि बोले- मार्शल आर्ट सीखना बहुत जरूरी
    Next Article
    बरेली में फर्जी IAS पर लगी मुकदमों की झड़ी:अब तक 22 मुकदमे दर्ज, किसी ने जमीन बेची, किसी ने ऑटो तो किसी ने गिरबी रखे जेवरात, करोड़ो की ठगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment