Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में पिता का मर्डर करने वाले बेटे को उम्रकैद:नशे का विरोध करने पर सरिया-चाकू से किया था वार, मां-नाना भी घायल हुए थे

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के गुजैनी में नशेबाजी का विरोध करने पर पिता की हत्या करने वाले बेटे को एडीजे–3 की कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। जुलाई 2022 में दोषी युवक ने घर पर सो रहे पिता के सिर और चेहरे पर सरिया से ताबड़तोड़ वार किया था। इसके बाद चाकू से गर्दन व सीने में हमला कर मौत के घाट उतार दिया। बीच–बचाव में आयी मां और नाना को भी दोषी ने मारकर घायल कर दिया था। हत्यारे के खिलाफ उसके छोटे भाई ने एफआईआर दर्ज कराई थी। 25 जुलाई 2022 में भाई ने दर्ज कराई थी FIR वादी अखिल शुक्ला ने गोविंद नगर थाने में 25 जुलाई 2022 को एफआईआर दर्ज कराते हुए बताया था कि बड़ा भाई निखिल शुक्ला गलत संगत में पड़कर नशे का लती का हो गया था। जिसका पिता जीत कुमार शुक्ला विरोध करते थे। वह उसे दोस्तों से मिलने से भी मना करते थे, जिस पर निखिल पिता से खुन्नस रखने लगा था। 25 जुलाई की तड़के करीब चार–पांच बजे पिता घर के नीचे कमरे में सो रहे थे। तभी निखिल ने उनके सिर पर सरिया से वार कर दिया, इसके बाद चाकू से गर्दन व सीने पर वार कर मरणासन्न कर दिया था। परिजन बीच–बचाव में आए तो निखिल ने अपनी मां सुमन शुक्ला व नाना राम भरोसे अवस्थी को भी मारकर घायल कर दिया था। परिजन उन्हें हैलट अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जीत कुमार शुक्ला को मृत घोषित कर दिया था। 12 हजार जुर्माना लगाया पुलिस ने आरोपी निखिल को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मामला एडीजे–3 कंचन की कोर्ट में ट्रायल पर था। एडीजीसी इंद्रलता शुक्ला ने बताया कि सबूतों व गवाहों के आधार पर कोर्ट ने आरोपी बेटे को आजीवन कारावास व 12 हजार जुर्माने की सजा सुनाई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ प्रीमियर लीग में तीसरे दिन अजैक्स क्लब की जीत:आसिफ का 20वें मिनट में हेडर बना मैच विनर, बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
    Next Article
    रामपुर में 91 स्कूलों में विशेष प्रशिक्षकों का चयन शुरू:आउट ऑफ स्कूल बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा, रिटायर्ड टीचरों को वॉलंटियर करने का मौका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment