Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में प्रेमी ने प्रेमिका पर चाकू से वार किया:बात करने का दबाव बना रहा था, खुद को भी घायल किया; गर्दन पर गहरा जख्म

    7 hours ago

    2

    0

    कानपुर के बिल्हौर क्षेत्र में एक युवक ने अपनी प्रेमिका के घर में घुसकर उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। वारदात के बाद युवक ने खुद को भी घायल कर लिया। शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। यह घटना 21 मार्च को सामने आई। जानकारी के अनुसार, बिल्हौर थाना क्षेत्र के उत्तरीपूरा गांव निवासी अरविंद कुमार का खजूरी निवादा गांव की एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अरविंद ने लड़की पर धारदार हथियार से हमला किया और फिर अपनी गर्दन पर वार कर खुद को लहूलुहान कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर दोनों को बाहर निकाला और तत्काल सीएचसी बिल्हौर भेजा। ब्लेड और चाकू से गले पर वार किया सीएचसी बिल्हौर में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों को कानपुर के हैलेट अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। युवक अरविंद कुमार ने पुलिस को बताया कि वे दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे, लेकिन पिछले तीन-चार महीने से लड़की उससे बात नहीं कर रही थी और किसी और से बात करने लगी थी। अरविंद का आरोप है कि उसने लड़की को मनाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। वहीं, लड़की का कहना है कि अरविंद उस पर लगातार बात करने का दबाव बना रहा था। जब उसने मना किया तो अरविंद ने ब्लेड और चाकू से उसके गले और हाथों पर हमला कर दिया। लड़की ने यह भी बताया कि हमला करने के बाद युवक ने खुद को भी घायल कर लिया। दोनों का इलाज जारी लड़की की गर्दन और हाथों पर ब्लेड से कई वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। बिल्हौर एसीपी मंजय सिंह ने बताया कि अरविंद कुमार ने लड़की पर धारदार वस्तु से हमला किया और फिर खुद को भी घायल कर लिया। दोनों का इलाज चल रहा है और वे खतरे से बाहर हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में पढ़ी गई ईद की नमाज:खामनाई के समर्थन में काली पट्टी बांधकर अमेरिका और इजराइल का जताया विरोध
    Next Article
    बिधनू में जल महोत्सव:ग्रामीणों को दिलाई जल संरक्षण की शपथ, पानी की टंकी समर्पित की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment