Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में नवंबर की सबसे सर्द रात:टेम्प्रेचर 8.4 डिग्री पर पहुंचा; हवाओं ने छुड़ाई कंपकंपी

    7 hours ago

    2

    0

    कानपुर में ठंड ने अब अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। रात का तापमान गिरकर 8.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इसके साथ ही कानपुर शुक्रवार को प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। नवंबर में पहली बार रात का पारा इतना नीचे पहुंचा है। शनिवार सुबह भी सर्द हवाएं कंपकपी छुड़ा रही हैं। दिन में धूप निकलने से कुछ राहत मिलेगी, लेकिन छांव में खड़े होने पर ठंडी हवाएं ठिठुरन बढ़ाएंगी। सर्द हवाएं असर दिखाने लगी मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि उत्तर पूर्व की सर्द हवाएं अपना असर दिखाने लगी हैं, जिसके पारा गिर रहा है। हल्की धुंध भी देखने को मिल सकती है। ठंड के चलते सुबह गर्म कपड़े पहनकर निकलना बेहतर रहेगा। दिन में धूप निकलने से मौसम कुछ राहत देगा, लेकिन सर्द हवाओं का असर बना रहेगा। खासकर छांव में ठंडक अधिक महसूस होगी। चार डिग्री से ज्यादा गिरा रात का पारा सीएसए की ओर से जारी मौसम रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 4.2 डिग्री कम है। सुबह सर्द हवाओं ने लोगों को कंपकंपाया। दिन में धूप निकलने से कुछ राहत मिली, लेकिन शाम चार बजे के बाद ठंडी हवाएं चलने लगीं। रात में ओस गिरने और हवाओं के चलते ठंड का असर और बढ़ गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश के राममंदिर दर्शन को लेकर संतों में मतभेद:अयोध्या में कोई करेगा स्वागत, तो कोई गोलीकांड पर माफी मांगने की शर्त पर अड़ा
    Next Article
    सहारनपुर में पत्नी, सास और साली समेत 4 पर केस:प्रताड़ना से परेशान युवक ने जहर खाया था, कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई हुई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment