Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में नाबालिग लड़की से गैंगरेप:3 युवकों ने घर ले जाकर दरिंदगी की, बनारस से चाचा के घर आ रही थी

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र में 16 साल की लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन युवकों ने मंदिर के पास से लड़की को फुसलाकर ले गए। मंधना में घर में उसके साथ रेप किया। घटना की जानकारी बुधवार सुबह उस मकान में रहने वाले किरायेदार ने पुलिस को दी। पीड़ित लड़की वाराणसी की रहने वाली है। उसने पूछताछ में बताया कि कानपुर में चाचा के यहां आ रही थी। हालांकि, पुलिस को अभी उसके चाचा के घर का एड्रेस नहीं मिला है। किरायेदार को लड़की ने आपबीती बताई कुरसौली रोड दाईं पुरवा निवासी एक कारोबारी के बेटे और उसके दो दोस्तों पर रेप का आरोप है। पुलिस को सूचना देने वाले किरायेदार ने बताया कि वह मकान के ऊपरी कमरे में रहते हैं। सुबह नीचे कमरे से आवाज आने पर जब देखने पहुंचा तो अंदर एक लड़की लेटी मिली। पूछने पर उसने बताया कि मकान मालिक के बेटे और उसके दो साथियों ने उसके साथ गलत काम किया है। इसके बाद किरायेदार ने तुरंत 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। एक आरोपी हिरासत में, दो फरार सूचना मिलते ही बिठूर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित लड़की को अपने साथ चौकी ले गई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है, जबकि दो अन्य आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। मेडिकल के लिए भेजी गई पीड़िता पुलिस ने पीड़ित लड़की को मेडिकल के लिए भेज दिया है और उसकी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। डीसीपी बोले- जल्द होगी सभी की गिरफ्तारी डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि 112 नंबर पर सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। पीड़ित लड़की ने तीन युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    15 चोरी के एलपीजी सिलेंडर के साथ एक गिरफ्तार:स्कूलों से ताला तोड़कर करते थे चोरी, बाइक समेत चोरी का सामान बरामद
    Next Article
    मुरादाबाद में देशी शराब पर अवैध वसूली:आबकारी विभाग और माफियाओं की मिलीभगत का आरोप, शासन को शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment