Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में महिलाओं ने राहुल-अखिलेश का पुतला फूंका:महिला आरक्षण बिल पर बीजेपी युवा मोर्चा का प्रदर्शन, विपक्ष पर लगाए आरोप

    10 hours ago

    1

    0

    कानपुर में महिला आरक्षण बिल को लेकर बुधवार को कानपुर में बीजेपी युवा मोर्चा ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला मंत्री एडवोकेट मीनाक्षी गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित न होने को लेकर विरोध जताया और विपक्षी नेताओं पर निशाना साधा। दोपहर करीब 12 बजे गुमटी चौराहा स्थित रामकृष्ण नगर के पास बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एकत्र हुए। इस दौरान राहुल गांधी और अखिलेश यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और उनके पुतलों को आग के हवाले कर दिया गया। महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए यह बिल बेहद जरूरी है, लेकिन विपक्ष के विरोध के कारण इसे पारित होने में बाधा आई, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष जारी रहेगा। “33 प्रतिशत आरक्षण पर अड़चन” प्रदर्शन में शामिल नेताओं ने कहा कि जब भी महिलाओं के अधिकारों का हनन हुआ है, वे सड़क पर उतरी हैं। उनका कहना था कि 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने में जो अड़चनें आई हैं, उसके विरोध में यह प्रदर्शन किया गया और राहुल गांधी व अखिलेश यादव का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सीमा, रीता पासवान, सविता, मानसी, श्रुति और आकांक्षा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने महिला आरक्षण के समर्थन में अपनी बात रखी और इसे महिलाओं के अधिकार से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम बताया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पं. धीरेंद्र शास्त्री की कथा के बहाने शक्ति प्रदर्शन:प्रयागराज में चर्चा का विषय बनीं होर्डिंग्स, मंत्री-विधायकों से लेकर बाहुबलियों तक की तस्वीरें
    Next Article
    मजदूरों के दमन पर समाजवादी मजदूर सभा का मोर्चा:फतेहपुर में राज्यपाल को भेजा 10 सूत्रीय मांग पत्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment