Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट का खुलासा:उत्तराखंड के युवक से 60 लाख में सौदा- ICU में एडमिट मिला, ताबड़तोड़ छापेमारी

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बड़े किडनी ट्रांसप्लांट के रैकेट को पकड़ा है। जांच में सामने आया है कि देश के अलग-अलग राज्यों से युवकों को जाल में फंसाकर किडनी का सौदा किया जाता था। इसके बाद कल्याणपुर के अस्पतालों में लखनऊ और दिल्ली के डॉक्टर किडनी निकालने और ट्रांसप्लांट का खेल करते थे। उत्तराखंड का एक युवक आईसीयू में एडमिट मिला है। उसे 60 लाख रुपए किडनी का सौदा करके लाया गया था। महज 9.50 लाख रुपए दिया गया तो विवाद हुआ। इसके बाद सिंडीकेट का खुलासा हुआ। पुलिस की टीमें स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के साथ कई अस्पतालों में छापेमारी करके इस पूरे रैकेट का खुलासा करने में जुटी हैं। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल की मानें तो अभी इस पूरे मामले का ऑपरेशन चल रहा है। जो भी अस्पताल इसमें शामिल हैं, उनकी बारीकी से जांच की जा रही है। किडनी ट्रांसप्लांट सिंडीकेट का जल्द खुलासा करेंगे। उत्तराखंड, बिहार,नेपाल, बंगाल से जुड़े किडनी रैकेट के तार पुलिस की मानें तो रावतपुर थाना क्षेत्र में बने आहूजा हॉस्पिटल में उत्तराखंड के रहने वाले आयुष ने अपनी किडनी 60 लाख रूपये दूसरे मरीज को बेच दी। कल्याणपुर के आवास विकास तीन में बने एक आपर्टमेंट में शिवम अग्रवाल उर्फ शिवम काड़े ने उसे पैसो का लालच देकर उसे उत्तराखंड से कानपुर बुलावाया। एक मरीज को अपनी किडनी बेचने को कहा बदले में शिवम ने आयुष को अच्छी रकम दिलाने का वादा किया। दोनों का रावतपुर के नामी अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ। किडनी डोनेट करने वाले को महज 9.50 लाख दिए गए तो विवाद हो गया। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी मिली। इसके बाद टीमें बनाकर छापेमारी की तो कल्याणपुर के ही एक प्राइवेट अस्पताल के आईसीयू में एडमिट मिला। 24 घंटे तक दोनों को आहूजा नाम के हॉस्पिटल में रखा गया। इसके बाद डोनर आयुष को वहां से हटाकर कल्याणपुर आवास विकास तीन में बने मेड लाइफ हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया। डोनर और किडनी लेने वाले दोनों अस्पताल में एडमिट मिले डॉक्टरों की टीम की पूछताछ में कई अहम इनपुट सामने आए। इसके बाद पुलिस ने आधा दर्जन से ज्यादा अस्पतालों में ताबड़तोड़ छापेमारी की। तीन अस्पताल संचालकों को हिरासत में लिया है। मामला तूल पकड़ता देख आहूजा हॉस्पिटल के संचालक ने कल्याणपुर के प्रिया हॉस्पिटल में किडनी लेने वाले मरीज को भर्ती करा दिया। पूछताछ में मामला खुला तो पुलिस की टीम रविवार देर शाम को प्रिया सरोज हॉस्पिटल पहुंची। जहां से पुलिस टीम परिजनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस की टीमें डोनर और किडनी लेने वाले दोनों मरीजों तक पहुंच गई है। टीम में शामिल अफसरों की मानें तो कानपुर में किडनी ट्रांसप्लांट से संबंधित कई अहम इनपुट मिले हैं। टीमें लगातार छापेमारी और जांच-पड़ताल कर रही हैं। जल्द ही पूरे सिंडीकेट का खुलासा करके आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। तीन हॉस्पिटल संचालकों से चल रही पूछताछ टीम ने कल्याणपुर के मेड लाइफ हॉस्पिटल, रावतपुर स्थित आहूजा हॉस्पिटल और पनकी रोड के प्रिया हॉस्पिटल में ताबड़तोड़ छापेमारी की। जांच के दौरान चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं । पुलिस ने आहूजा हॉस्पिटल की मालकिन डॉ. प्रीति आहूजा, उनके पति डॉ. सुरजीत सिंह आहूजा और एक सक्रिय दलाल शिवम अग्रवाल उर्फ 'काना' को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। लखनऊ, दिल्ली और मुंबई से आते थे डॉक्टर पुलिस की अब तक की जांच में सामने आया है कि लखनऊ, मुंबई और दिल्ली से स्पेशलिस्ट किडनी ट्रांसप्लांट के लिए बुलाए जाते थे। ट्रांसप्लांट के लिए एक मल्टी-डिसिप्लिनरी टीम, अनुभवी नेफ्रोलॉजिस्ट, ट्रांसप्लांट सर्जन, जो यूरोलॉजी और ग्राफ्टिंग के एक्सपर्ट बुलाए जाते थे। इसके साथ ही अनुभवी एनेस्थेटिस्ट, डाइटिशियन और मनोवैज्ञानिक सहायता टीम का पूरा सेटअप था, जो किडनी ट्रांसप्लांट करती थी। ---------------------- यह खबर भी पढ़ें…. सुल्तानपुर में इंस्पेक्टर के सीने में गोली लगी:SP बोलीं- तौलिया उठाते वक्त रिवॉल्वर गिरी, उसी से बुलेट चली सुल्तानपुर के अखंड नगर थाने में तैनात इंस्पेक्टर अरुण द्विवेदी (50) को रविवार शाम 6 बजे सरकारी आवास में गोली लग गई। गोली उनके सीने को चीरते हुए कंधे में फंस गई। उन्हें लखनऊ PGI में लाया गया। जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। एसपी चारू निगम ने बताया कि यह एक हादसा है। वो अपने कमरे में सामान रख रहे थे, तभी ये घटना हुई। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:फर्रूखाबद के कायमगंज में मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
    Next Article
    नोएडा के शाहबेरी में परचून की दुकान में लगी आग:पास की दुकानों तक फैली, कोई जनहानि नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment