Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में IPL सट्टा गैंग का पर्दाफाश:जीजा-साले समेत 5 गिरफ्तार, पकड़े जाते ही फूट-फूटकर रोने लगे; स्कॉर्पियो में बैठकर लगवाते थे दांव

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर में IPL मैचों पर ऑनलाइन सट्टा खिलवाने वाले गैंग का खुलासा किया गया है। पुलिस ने जीजा-साले समेत पांच सटोरियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में एक डीएलएड का छात्र और मेरठ के कारोबारी भी शामिल हैं। यह आरोपी दादा नगर स्थित कंटेनर यार्ड के पास ब्लैक स्कॉर्पियो में बैठकर सट्टा चलाते थे। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपी पुलिस के सामने फूट-फूट कर रोने लगे। उन्होंने हाथ जोड़कर कहा- बहुत बड़ी गलती हो गई, अब दोबारा ऐसा नहीं करेंगे। पुलिस ने इनके पास से करोड़ों के लेन-देन का हिसाब रखने वाला रजिस्टर, 15 मोबाइल फोन, एक स्कॉर्पियो, लैपटॉप और करीब एक लाख रुपए नकद बरामद किए हैं। कंटेनर यार्ड में बना रखा था अड्डा एडीसीपी सेंट्रल डॉ. अर्चना सिंह ने बताया कि सोमवार देर रात फजलगंज पुलिस को सूचना मिली थी कि दादा नगर कंटेनर यार्ड के पास खड़ी एक संदिग्ध स्कॉर्पियो में कुछ लोग बैठकर ऑनलाइन IPL सट्टा चला रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर छापा मारा और कार सवार पांचों आरोपियों को मौके से दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान आजाद नगर निवासी अभिषेक जैन, मेरठ के माधवपुरम निवासी सौरभ गुप्ता, चाणक्यपुरी निवासी अभिषेक मित्तल, दालमंडी निवासी अनन्य वत्स और सनराइज एनक्लेव निवासी शुभम विजय के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, अभिषेक जैन एमकॉम करने के बाद लोहे का कारोबार करता है, जबकि उसका साला सौरभ गुप्ता मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के बाद मेडिकल स्टोर चलाता है। अभिषेक मित्तल एमबीए पास कर टायर-ट्यूब का होलसेल कारोबार करता है। अनन्य वत्स डीएलएड का छात्र है और शुभम विजय डिजिटल मार्केटिंग का काम करता है। करोड़ों के सट्टे का हिसाब, मास्टर आईडी भी बरामद जांच में सामने आया कि ये आरोपी मेरठ, गाजियाबाद, दिल्ली समेत कई शहरों में घूम-घूमकर ऑनलाइन सट्टा खिलवाते थे। कानपुर में सट्टा ऑपरेट करने के लिए अभिषेक जैन ने सभी को बुलाया था। पुलिस को आरोपियों के पास से “G Gama Xchange” नाम की मास्टर आईडी मिली है, जिसके जरिए सट्टा चलाया जा रहा था। साथ ही एक रजिस्टर भी बरामद हुआ है, जिसमें करोड़ों रुपए के लेन-देन का पूरा हिसाब दर्ज है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिक्षकों और शिक्षामित्रों के प्रति संवेदनशील है सरकार:विधायक बोले- मानदेय वृद्धि परिश्रम का सम्मान, गांव-गांव में शिक्षा की रोशनी फैला रहे
    Next Article
    केंद्रीय विद्यालय केएनएन में क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू:गाजियाबाद में 512 खिलाड़ी तीन दिन तक दिखाएंगे अपना दमखम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment