Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में IPL ऑनलाइन सट्‌टा गिरोह का भंडाफोड़:जीजा-साले समेत 5 सटोरिये पकड़े गए, फूट-फूटकर रोए, पुलिस से मांगी माफी

    2 hours ago

    1

    0

    पश्चिम यूपी के विभिन्न शहरों में घूम–घूम कर IPL मैचों में ऑनलाइन सट्‌टा खिलवाने वाले जीजा–साले समेत पांच सटोरियों को फजलगंज पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। आरोपी दादा नगर स्थित कंटेनर यार्ड में ब्लैक स्कॉर्पियो में बैठकर ऑनलाइन सट्‌टा खिलवा रहे थे। पकड़े गए आरोपियों में से डीएलएड की पढ़ाई करने करने वाले छात्र के साथ मेरठ के कारोबारी शामिल हैं। पुलिस हिरासत में आने के बाद सटोरिये फूट–फूट कर रोने लगे, उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि–बहुत बड़ी गलती हो गई, आगे से ऐसा नहीं होगा… पुलिस ने आरोपियों के पास से करोड़ों के ब्योरे वाला रजिस्टर, 15 मोबाइल, एक स्कॉर्पियों, लैपटाप समेत एक लाख कैश बरामद किया है। कंटेनर यार्ड के पास स्कॉर्पियों में बैठकर खिला रहे थे सट्‌टा एडीसीपी सेंट्रल डॉ अर्चना सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि सोमवार देर रात फजलगंज पुलिस को दादा नगर कंटेनर यार्ड में एक संदिग्ध स्कॉर्पियों में कई लोगों के एकत्र होकर ऑनलाइन IPL सट्‌टा खिलवाने की जानकारी मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर छापेमारी कर कार सवार 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए चार आरोपी मेरठ के पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम आजाद नगर निवासी अभिषेक जैन, मेरठ के सेक्टर–01 माधवपुरम निवासी सौरभ गुप्ता, मेरठ के चाणक्यपुरी निवासी अभिषेक मित्तल, मेरठ के दालमंडी पत्ता मोहल्ला निवासी अनन्य वत्स व मेरठ के ही सनराइज एनक्लेव रुढ़की रोड थाना लालकुर्ती निवासी शुभम विजय बताया है। एडीसीपी ने बताया कि अभिषेक जैन M.com करने के बाद लोहे का कारोबारी है। उसका साला सौरभ गुप्ता मॉस कम्युनिकेशन करने के बाद मेडिकल स्टोर संचालित करता है। जबकि MBA पास अभिषेक मित्तल टायर ट़्यूब का होलसेल कारोबारी, अनन्य वत्स डीएलएड की पढ़ाई कर रहा है। वहीं पकड़ा गया आरोपी शुभम विजय डिजिटल मार्केटिंग का काम करता है। करोड़ों के लेन-देन का लेखा-जोखा मिला पकड़े गए आरोपी मेरठ, गाजियाबाद, दिल्ली समेत अन्य स्थानों में घूम–घूम कर ऑनलाइन सट्‌टा खिलवाने का काम करते थे। अभिषेक जैन ने सभी को कानपुर में सट्‌टा खिलवाने के लिए बुलवाया था। आरोपियों के पास से G Gama Xchange नाम की मास्टर आईडी मिली है, जिससे आरोपी सट्‌टा खिलवाने का काम करते थे। आरोपियों के पास से एक रजिस्टर मिला है, जिसमें करोड़ों के लेन–देन का लेखा–जोखा मिला है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में प्रशासनिक निर्देशों के बावजूद भैसटा नदी की अनदेखी:सफाई शुरू न होने से बाढ़ का खतरा, ग्रामीण गुस्सा
    Next Article
    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय अस्वस्थ होने पर हवन पूजन:शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए जौनपुर में कांग्रेसियों ने किया पूजा पाठ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment