Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में हिस्ट्रीशीटर ने महंत पर किया हमला, बरसाए पत्थर:भाजपा झंडा लगी थार बरामद,साथी गिरफ्तार; गर्लफ्रेंड से मिलने से किया था मना

    10 hours ago

    1

    0

    कानपुर में बुधवार शाम को हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर ने त्रिलोकी धाम आश्रम के महंत पर हमला कर दिया। महंत को चोटें आई हैं। दोपहर में हिस्ट्रीशीटर की गर्लफ्रेंड अपने घर पर सीसीटीवी कैमरा लगवा रही थी, जिसका महंत रविकांत शुक्ला ने विरोध किया था। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। बाद में गर्लफ्रेंड ने पूरी घटना की जानकारी अजय ठाकुर को दी, जिससे वह भड़क गया। शाम होते ही अजय ठाकुर अपने साथियों के साथ थार गाड़ी से आश्रम पहुंचा और गेट खुलवाया। जैसे ही महंत बाहर आए, आरोपियों ने उन्हें पकड़ लिया और बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद हमलावरों ने आश्रम परिसर में पत्थरबाजी भी की, जिससे वहां मौजूद लोग दहशत में आ गए। बवाल की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगे। पुलिस ने मौके से अजय ठाकुर के एक साथी ईशू को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा भाजपा का झंडा लगी थार, बुलेट समेत कुल चार वाहन बरामद किए गए हैं। महंत की शिकायत पर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर, उसकी गर्लफ्रेंड और उसकी मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, फरार अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। घटना रावतपुर थाना क्षेत्र का है। अजय ठाकुर पर दर्ज हैं 32 मुकदमे हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर बर्रा इलाके का रहने वाला है। उसका अपराधों का लंबा रिकॉर्ड दर्ज है। पुलिस के अनुसार, अजय ठाकुर पर हत्या के प्रयास, रेप, लूट, पॉक्सो एक्ट और गुंडा एक्ट समेत करीब 32 मुकदमे दर्ज हैं। इसके बावजूद वह फिलहाल जमानत पर बाहर चल रहा है। बताया जा रहा है कि अजय ठाकुर की मुलाकात युवती से इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। सोशल मीडिया पर शुरू हुई बातचीत धीरे-धीरे नजदीकियों में बदल गई और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। इसी रिश्ते के चलते आश्रम के महंत पर हमला किया। आश्रम के पास ही रहती है हिस्ट्रीशीटर की गर्लफ्रेंड केशवपुरम राणा प्रताप नगर में स्थित त्रिलोकी धाम आश्रम के महंत रविकांत शुक्ला उर्फ भोला गिरी ने बताया- मैं करीब 40 साल से इस आश्रम में रह रहा हूं। मेरे आश्रम के पास ही अजय ठाकुर की गर्लफ्रेंड रहती है, जो 12वीं की छात्रा है। अजय अक्सर उससे मिलने आता था, जिसका मैंने कई बार विरोध किया था। इसी बात को लेकर वह मुझसे नाराज था। बुधवार शाम अजय अपने साथियों के साथ आश्रम पहुंचा और गेट खटखटाया। जैसे ही मैंने गेट खोला, सभी ने मुझ पर हमला कर दिया। गालियां देते हुए मुझे बुरी तरह पीटने लगे। किसी तरह मैं जान बचाकर आश्रम के कमरे में पहुंचा, लेकिन इस दौरान उन्होंने बाहर से पथराव भी किया। मैंने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही आरोपी अपनी कार छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद जब मैं पुलिस के साथ मेडिकल के लिए सीएचसी जा रहा था, तभी रामलला स्कूल के पास अजय के कुछ साथी मिल गए और उन्होंने मुझे जान से मारने की धमकी दी। वहीं, हिस्ट्रीशीटर की गर्लफ्रेंड ने बताया कि वह अपने घर के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवा रही थी। इसी बात का महंत ने विरोध किया, जिसके बाद उसने अजय ठाकुर को इसकी जानकारी दी। एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार ने बताया- महंत की तहरीर पर हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर, ईशू यादव, नाबालिग गर्लफ्रेंड और उसकी मां समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इनमें से एक आरोपी ईशू यादव को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है, जबकि बाकी फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। -------------------------------- ये खबर भी पढ़िए- 7 करोड़ में बनिए अमिताभ बच्चन के पड़ोसी: बिग बी अयोध्या के निवासी या केवल इन्वेस्टर, जानिए उनकी तीनों प्रॉपर्टी का सच ‘अयोध्या का सरयू घाट आस्था और प्रगति का एक अनोखा संगम बन चुका है…। यहां आने लगे हैं करोड़ों लोग… दुनिया के कोने-कोने से। स्वागत है आपका… अयोध्या के इस स्वर्णिम काल में, जिसका मैं भी निवासी हूं…।’ एक वीडियो में अमिताभ बच्चन खुद को अयोध्या का निवासी बता रहे हैं। पिछले महीने खबर आई थी कि अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में तीसरी प्रॉपर्टी खरीद ली। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:एग्जिट पोल- असम-बंगाल में भाजपा सरकार, दिल्ली हाईकोर्ट की सुनवाई में पोर्न चला; यूपी में आंधी-बारिश, 13 मौतें
    Next Article
    आजमगढ़ में युवक की हत्या करने वाला गिरफ्तार:कूलर को लेकर झगड़ा हुआ था, चाकू से हमला किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment