Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में हॉस्टल में छात्रा का शव मिला:दोस्त ने फंदे से नीचे उतारकर पुलिस बुलाई, परिजन बोले- हत्या हुई; युवक को पीटा

    6 hours ago

    1

    0

    कानपुर के काकादेव में बैंक की तैयारी कर रही 25 वर्षीय छात्रा का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है, लेकिन परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए गंभीर सवाल खड़े किए हैं। गुस्साए परिजनों ने पोस्टमॉर्टम हाउस में छात्रा के क्लासमेट पर हमला भी कर दिया। छात्रा इटावा के अजीतनगर फ्रेंड्स कॉलोनी की रहने वाली थी। शनिवार शाम पुलिस ने परिजनों को सूचना दी कि मोनिका ने फांसी लगा ली है। पिता का कहना है कि घटना से कुछ घंटे पहले तक बेटी पूरी तरह सामान्य थी। उन्होंने बताया कि हाल ही में बेटी से डेढ़ घंटे तक वीडियो कॉल पर बातचीत हुई थी और वह अपनी दोस्त की शादी को लेकर उत्साहित थी। ऐसे में आत्महत्या की बात पर उन्हें विश्वास नहीं हो रहा। सुसाइड नोट में लिखा- मैं पिछले एक साल से गंभीर मानसिक तनाव से गुजर रही हूं। मेरी स्थिति समझने के लिए मेरे पास कोई नहीं है। मैं आज जो कर रही हूं, पूरे होश में कर रही हूं। मैं दुनिया से हमेशा के लिए विदा लेना चाहती हूं। हो सके तो मेरा परिवार मुझको माफ कर दे। मैं इस दुनिया से हार चुकी हूं। सॉरी, सॉरी…सॉरी…मम्मी-पापा, रवि भइया, गोल्डी दीदी और आशु। सुसाइड नोट में बीमारी का जिक्र, पिता बोले- वो ठीक थी छात्रा की पहचान इटावा के अजीतनगर फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी बीमा कंपनी के ब्रांच मैनेजर रमेशचंद्र की बेटी मोनिका सिंह (25) के रूप में हुई है। मोनिका डेढ़ साल से काकादेव के नवीननगर स्थित पीजी में रहकर बैंक की तैयारी कर रही थी। परिवार में मां सरोज कुमारी, भाई रविकांत, पीयूष कांत, बहन सोनाली हैं। पिता ने कहा- पुलिस ने बताया है कि मौके पर एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें बीमारी और तनाव का जिक्र है, जबकि उनकी बेटी को किसी तरह का ना तो तनाव था, ना ही कोई इलाज चल रहा था। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लिया है। छात्रा की राइटिंग का मिलान भी करेगी। फतेहपुर निवासी युवक ने छात्रा का शव उतारा पिता ने बताया कि दो दिन पहले बड़ी बेटी सोनाली अहमदाबाद में आईपीएल देखने गई थी। तब मोनिका की उससे वीडियो कॉल पर करीब डेढ़ घंटे तक बात हुई। 29 अप्रैल को उसकी एक जिगरी दोस्त की शादी है, वह उसको लेकर काफी उत्साहित थी। इसके चलते शुक्रवार को बेटी को नए कपड़े खरीदारी करने और रूम रेंट के लिए 15 हजार रुपए दिए। शनिवार शाम 4 बजे पुलिस ने उन्हें फोन कर बताया कि बेटी ने सुसाइड कर लिया है। जबकि उन्हें पता चला कि बेटी मोनिका का क्लासमेट रहा फतेहपुर का युवक वहां पहुंचा और उसने ही फंदे से शव को नीचे उतारा। घटना के बाद दूसरे दिन रविवार को युवक पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचा तो परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पैनल पोस्टमॉर्टम और वीडियोग्राफी की मांग परिजनों ने मामले को संदिग्ध बताते हुए पैनल से पोस्टमॉर्टम कराने और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराने की मांग की है। उनका कहना है कि सच्चाई सामने लाने के लिए निष्पक्ष जांच जरूरी है। काकादेव थाना प्रभारी ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। मौके से सुसाइड नोट मिला है, लेकिन परिजनों के आरोपों को भी गंभीरता से लिया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोबाइल-चिप्स की जिद ने बदला मासूमों का मिजाज:तीन से पांच साल के बच्चों को आ रहा गुस्सा, आक्रामक भी हो रहे
    Next Article
    मैनपुरी में गैस लीक से शादी वाले घर में आग:दूल्हा सहित 5 लोग झुलसे, 20 अप्रैल को जानी है बारात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment