Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में डीएम के सामने फफक कर रोई बुजुर्ग महिला:बोली-बेटी ने मुझे पीटकर घर से निकाला, अफसर घर पहुंचे तो मां से माफी मांगी

    9 hours ago

    2

    0

    कानपुर कलेक्ट्रेट के जनता दर्शन में शनिवार को उस समय माहौल भावुक हो गया, जबकि एक महिला हाथ जोड़कर डीएम के सामने खड़ी हुई। वह फफक कर रोने लगी। वहां मौजूद कर्मचारियों से संभाला और डीएम ने पूछा अम्मा क्या हो गया…? महिला ने बताया कि बेटी ने घर पर कब्जा कर लिया है। पीटकर उन्हें बेदखल कर दिया है। इसके बाद जिला प्रशासन की टीम गांव पहुंची। दो घंटे तक परिवार और गांव के लोगों के साथ पंचायत हुई। इसके बाद महिला को उसके घर में दाखिल करा दिया। बेटी ने माफी मांगी कि अब दोबारा ऐसा नहीं होगा। गांव के लोगों और अफसरों ने पंचायत कराकर बुजुर्ग को घर में दाखिल कराया तहसील सदर के दूल गांव रहने वाली लगभग 76 साल की बुजुर्ग महिला सरस्वती जनता दर्शन में डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह के सामने पहुंचीं। वृद्धा ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनकी पुत्री प्रेमशान्ती आए दिन उनके साथ दुर्व्यवहार करती है और घर में विवाद की स्थिति बनी रहती है। उन्होंने बताया कि हाल ही में बेटी ने उन्हें ही घर से बाहर निकाल दिया, जिसके बाद वह फुटपाथ पर गुजर-बसर करने को मजबूर हैं। उन्होंने डीएम से अपनी ही बेटी से घर खाली कराए जाने की मांग की। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल जांच के निर्देश दिए। निर्देश मिलते ही ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं उपजिलाधिकारी सदर अनुभव सिंह राजस्व और पुलिस टीम के साथ ग्राम दूल पहुंचे। गांव में प्रशासनिक टीम के पहुंचने पर नायब तहसीलदार सचेण्डी, थानाध्यक्ष सचेण्डी, राजस्व कर्मी, ग्राम प्रधान और गांव के कई संभ्रांत लोग भी मौके पर एकजुट किया गया। जिला प्रशासन की टीम ने पूरे मामले को समझा। ग्रामीणों से बातचीत में सामने आया कि मां-बेटी के बीच काफी समय से तनाव की स्थिति है। वृद्धा का कहना था कि वह शांति से जीवन बिताना चाहती हैं, लेकिन घर में आए दिन विवाद हो जाता है। दूसरी ओर प्रेमशान्ती ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि ससुराल में प्रताड़ना के कारण वह अपनी पुत्री के साथ मायके आकर रहने लगी थी। उसने मां के साथ मारपीट के आरोपों से इनकार किया और कहा कि बेटी की शादी के बाद वह अपने ससुराल लौट जाएगी। पुलिस-लेखपाल करेंगे बुजुर्ग महिला की निगरानी गांव के लोगों और स्थानीय अधिकारियों की मौजूदगी में दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर बातचीत कराई गई। काफी देर तक चली बातचीत के बाद माहौल शांत हुआ। एक अस्थायी सहमति बन गई। एसडीएम अनुभव सिंह ने मां-बेटी में सुलह करा दिया। इसके साथ ही लेखपाल और चौकी प्रभारी को बुजुर्ग महिला की निगरानी का आदेश दिया। इससे कि दोबारा इस तरह के हालात नहीं बनें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ड्रग से भी खतरनाक है AI और मोबाइल का एडिक्शन:आगरा में बोले इस्कॉन के मोटिवेशनल स्पीकर अमोघ लीला प्रभु, सूरसदन में हुआ सेशन
    Next Article
    अयोध्या के युवक की दुबई में संदिग्ध मौत:2 माह पहले काम करने गया, तबीयत बिगड़ी; घर लौटने से पहले मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment