Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में चलती कार में लूट:तमंचा-चाकू दिखाकर रोका, मोबाइल से 71 हजार का लोन लिया; दोस्तों से भी ठगे 5 हजार

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर में चलती कार में बैठाकर एक युवक से लूटपाट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बदमाशों ने पहले नकदी लूटी, फिर मोबाइल ऐप के जरिए 71 हजार रुपये का लोन लेकर अपने खाते में ट्रांसफर कर लिया। इतना ही नहीं, पीड़ित के दोस्तों से भी 5 हजार रुपये मंगवाकर ठग लिए। मामले में पीड़ित ने चकेरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रामादेवी से बैठाया, कुछ दूर जाकर दिखाई असलहे लखनऊ निवासी भूपेंद्र कुमार शाही ने बताया कि 1 अप्रैल की शाम वह रामादेवी से लखनऊ जाने के लिए एक निजी कार में बैठे थे। कार में पहले से चार लोग मौजूद थे। कुछ दूरी तय करने के बाद बदमाशों ने तमंचा और चाकू तानकर उन्हें धमकाया और मोबाइल व पर्स छीन लिया। पर्स में रखे 2500 रुपये नकद भी निकाल लिए गए। खाते में पैसा न मिला तो ऐप से उठा लिया 71 हजार का लोन जब बदमाशों को खाते में ज्यादा रकम नहीं मिली तो उन्होंने भूपेंद्र से मोबाइल ऐप का पासवर्ड पूछ लिया। इसके बाद आरोपियों ने मोबाइल से 71 हजार रुपये का लोन लिया और रकम अपने खाते में ट्रांसफर कर ली। दोस्तों को कॉल कर मंगवाए पैसे, 5 हजार भी किए पार बदमाश यहीं नहीं रुके, उन्होंने भूपेंद्र के दोस्तों को फोन कर पैसों की मांग की। एक दोस्त ने 3000 रुपये और दूसरे ने 2000 रुपये भेजे, जिसे आरोपियों ने अपने खाते में ट्रांसफर करा लिया। चलती कार से फेंका, पैदल पहुंचा थाने काफी देर तक मारपीट करने के बाद बदमाशों ने भूपेंद्र को दही चौकी थाना क्षेत्र से करीब दो किलोमीटर पहले चलती कार से धक्का देकर उतार दिया। वहां से वह किसी तरह पैदल दही चौकी पहुंचे, लेकिन सुनवाई न होने पर चकेरी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। सीसीटीवी से होगी कार की पहचान कार्यवाहक थाना प्रभारी जावेद ने बताया कि चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से कार की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एमएलसी की पोस्ट पर टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार:बाराबंकी में फेसबुक कमेंट के बाद वकीलों का प्रदर्शन, मिली जमानत
    Next Article
    पुलिस ने 9 जिलों में खंगाला 50 हजार का इनामी:बदायूं HPCL हत्याकांड: अभय प्रताप सिंह उर्फ कल्लू अब भी फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment