Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में बारिश थमते ही 1.8 डिग्री बढ़ा तापमान:दोपहर में तेज धूप निकली, 8 जुलाई तक शाम को छाएंगे बादल

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर में बारिश का दौर थमने के बाद शहर में एक बार फिर गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सुबह से तेज धूप निकलने के बाद दोपहर तक सूरज के तेवर और तीखे हो गए। तेज धूप और हवाएं थमने से उमस इतनी बढ़ गई कि लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। सड़कों पर निकलने वाले अधिकांश लोग चेहरे ढककर धूप से बचने की कोशिश करते नजर आए। पूरे दिन उमस ने निकाला पसीना सीएसए के मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में अधिकतम व न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस बढ़कर अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान में बढ़ोतरी के साथ वातावरण में नमी अधिक रहने से लोगों को दिनभर उमस का सामना करना पड़ा। शाम के समय आसमान में छाए बादल दोपहर के समय तेज धूप के कारण बाजारों और सड़कों पर आवाजाही अपेक्षाकृत कम रही। शाम के समय आसमान में बादल छाने से गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन हवा नहीं चलने के कारण उमस बरकरार रही। 08 जुलाई तक बारिश के आसार मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि आठ जुलाई तक शहर और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहने के साथ रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। बारिश का सिलसिला शुरू होने पर तापमान में गिरावट आ सकती है और गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार हैं। फिलहाल लोगों को गर्मी के साथ उमस का सामना करना पड़ सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में नितिन नवीन ने शर्माजी की चाय पी:बन-मक्खन, समोसा भी खाया; बोले- चायवाले का मजाक उड़ाने वाले आज हाशिये पर
    Next Article
    बंदरों से डरकर 5वीं मंजिल से गिरा, मौके पर मौत:छत पर टहलने गया था; परिवार बोला- झुंड में आते हैं, कोई कार्रवाई नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment