Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में बारिश-ओले गिरे, 5°C तक गिरा तापमान:सड़कों पर भरा पानी, फसल को काफी नुकसान

    10 hours ago

    1

    0

    कानपुर में 2 दिनों से रुक-रुक कर बूंदाबांदी जारी है। रविवार शाम बिल्हौर में चौबेपुर के मालौं, सुक्खा पुरवा और टोडकापुर सहित कई गांवों में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। इससे सड़कों पर पानी भर गया और जनजीवन प्रभावित हुआ। अचानक बदले मौसम से किसानों की चिंता बढ़ गई है। इस समय खेतों में गेहूं, मक्का और अरहर की फसल खड़ी है, ऐसे में ओलावृष्टि से नुकसान की आशंका जताई जा रही है। शनिवार देर शाम भी आंधी, बारिश और ओले गिरे थे। इसके बाद रविवार सुबह तेज धूप निकलने से लोगों को फिर गर्मी का एहसास हुआ। हालांकि बारिश के कारण तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे बाद फिर से बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे किसानों और आम लोगों की चिंता बढ़ गई है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया- 6 अप्रैल को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसका असर 7 अप्रैल की रात या 8 अप्रैल की सुबह तक कानपुर में देखने को मिल सकता है। इस दौरान आसमान में बादल छाने के साथ बारिश होने की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादी की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, VIDEO:रोते हुए बोला- लड़की को बुलाओ, तभी उतरूंगा, ढाई घंटे तक चला ड्रामा
    Next Article
    आगरा में रबर सोल फैक्ट्री में भीषण आग:आग की लपटें उठ रही, आसमान में छाया काला धुआं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment