Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में ATM से ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार:प्लेट लगाकर पैसे निकाल रहा था, चाकू और फेवीक्विक बरामद

    10 hours ago

    2

    0

    कानपुर के कल्याणपुर में इंडियन बैंक के एटीएम में प्लेट लगाकर पैसे निकालने वाले आरोपी को पीड़ित ने रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के आवास विकास निवासी अमित कुमार यादव सरकारी शिक्षक हैं और वर्तमान में बिल्हौर में तैनात हैं। अमित ने बताया कि मंगलवार को वह कल्याणपुर पनकी रोड स्थित इंडियन बैंक के एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे थे। उन्होंने जैसे ही एटीएम कार्ड डालकर पिन डाला, उनके मोबाइल पर पैसे कटने का मैसेज आ गया, लेकिन 1000 रुपये बाहर नहीं निकले। कुछ देर बाद जब वह दोबारा उसी एटीएम पर पहुंचे तो एक युवक मशीन में प्लेट लगाकर पैसे निकालता दिखा। शक होने पर उन्होंने उसे पकड़ लिया। युवक भागने लगा तो अमित ने शोर मचाया। मौके पर राहगीर जुट गए और 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कल्याणपुर थाने की पुलिस पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुधीर कुमार गौतम निवासी बैरी रूरा, थाना रूरा, जनपद कानपुर देहात बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से टेप, फेवीक्विक, चाकू और पीड़ित के 1000 रुपये बरामद हुए। आरोपी ने बताया कि उसने यह तरीका अपने दोस्त विकास से सीखा था, जिसने उसे यूट्यूब के जरिए यह तरीका बताया था। वह पहले भी कई जगह इसी तरह पैसे निकाल चुका है। सुबह 10 बजे से पहले करता था वारदात पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सुबह 10 बजे से पहले ही वारदात करता था, क्योंकि उसके बाद बैंक खुलने पर कर्मचारी सीसीटीवी फुटेज देख लेते थे और पकड़े जाने का खतरा बढ़ जाता था। उसने बताया कि गांव के ही दोस्त विकास ने उसे यह तरीका सिखाया था और वह लगातार इसी तरह ठगी कर रहा था। कल्याणपुर प्रभारी निरीक्षक ट्रेनी आईपीएस सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही उसके अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। युवक के पास से चाकू, टेप और फेवीक्विक बरामद हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबेडकरनगर में दो घरों से लाखों की चोरी:ताला तोड़कर घुसे अंदर, अलमारी-बक्शे से जेवर व नकदी लेकर फरार
    Next Article
    अयोध्या में पुलिसकर्मियों ने युवक को पीटा:क्षेत्रीय विधायक समेत गांव के लोगों ने थाने जाकर जताया विरोध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment