Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में अम्बेडकर जंयती पर कार्यक्रम:2KM लंबा जुलूस, शोभायात्रा निकली, 14 समाजसेवियों को मिला डा अम्बेडकर रत्न सम्मान

    9 hours ago

    1

    0

    कानपुर में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर शहर में मंगलवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मकराबर्टगंज स्थित पार्क में भारतीय दलित पैंथर द्वारा बाबा साहब की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में आसपास के जिलों से हजारों लोग शामिल हुए। भारतीय दलित पैंथर के प्रांतीय अध्यक्ष धनीराम बौद्ध ने बताया कि शाम 6 बजे भव्य जुलूस, शोभा यात्रा मकराबर्टगंज से शुरू हुई, जो नवाबगंज कंपनी बाग से होते हुए फूलबाग के लिए निकली। कार्यक्रम के दौरान समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 14 लोगों को “डॉ. अम्बेडकर रत्न सम्मान” से सम्मानित किया गया। मंच पर उन्हें पटका पहनाकर और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। भारतीय दलित पैंथर के प्रांतीय अध्यक्ष ने बताया कि पिछले 40 वर्षों से अम्बेडकर जयंती पर यहां कार्यक्रम आयोजित किया जाता रहा है और उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में शहर के वरिष्ठ समाजसेवी, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि और राजनीतिक नेता भी शामिल हुए। इन रूटों से निकली शोभायात्रा शोभायात्रा मकराबर्टगंज से शुरू होकर ग्वालटोली, नाला रोड, छः बंगलिया, आर्य नगर, स्वरूप नगर, घंटाघर, मोतीझील शिवाजी प्रतिमा, जल संस्थान, ईदगाह, रविदास मंदिर, बकरमंडी, चुन्नीगंज, लाल इमली, परेड और बड़ा चौराहा होते हुए नानाराव पार्क में बाबा साहब की प्रतिमा स्थल की तरफ निकाली गई। ये मौजूद रहे शलेन्द्र कुमार (प्रान्तीय महासचिव), हरिओम खन्ना जिलाध्यक्ष), सरदार संतराम सिंह (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष), मो० शफीक, सुधीर कुमार (युवा बहासचिव), सुनीता बौद्ध (अध्यक्ष), नीरज कुमार (एडवोकेट), पवन आदर्श, डॉ आर बौद्ध, राम कुमार कुरील, पंकज जायसवाल, नवीनचन्द्र गौतम एडवोकेट, प्रभु दयाल आदिम, उमेश पैंथर, चन्द्रशेखर बब्लू, परशुराम, मोहन पासवान, भगवानदीन वर्मा, उमेश पासवान, संदीप पासवान, अनिल जायसवाल, राम गोपाल, रवि (भीम आर्मी), जय कठेरिया, विनीत गौतम, सूरज वंशकार, मनोज कुमार, सरवन, अनिल कुमार गौतम, नमन गौतम, परशुराम यादव, मुकेश सिंह, कमलेश सिंह, आशीष गुप्ता, मनोज सिंह, अभिरन सिंह, हरिश्चन्द्र, उमेश बाल्मीकि, रोशन साहू, किरन कुमार, राहुल कुमार, रवि प्रताप दोहरे, आर०के० गौतम, तेज प्रताप अम्बेडकर, सौरभ गौतम, सरदार सतनाम सिंह, जीतू सोनकर आदि। RSS ने कंपनीबाग अम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर कंपनी बाग चौराहे पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय शारीरिक शिक्षण प्रमुख जगदीश प्रसाद, प्रांत संघचालक भवानी भीख तिवारी एवं सह विभाग संघचालक डॉ. विवेक सचान ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किया और उनके विचारों को याद किया। कानपुर यूनिवर्सिटी में किया गया कार्यक्रम सीएसजेएमयू कैंपस के स्कूल ऑफ आर्ट्स, ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज द्वारा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। राजनीति विज्ञान के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. आशुतोष सक्सेना ने अपने विचार रखते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के प्रति समर्पण की एक अनूठी गाथा है। उनके विचारों को अपनाकर ही एक सशक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है। इस अवसर पर समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक को शिक्षा और सामाजिक चेतना के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए 'अंबेडकर रत्न' से सम्मानित किया गया। राजनीतिशास्त्र विभाग द्वारा भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर सहायक आचार्य ईशा त्रिपाठी, डॉ मनोहर लाल व अंशिका मिश्रा आदि रहीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी:फर्जी वीजा और नियुक्ति पत्र देकर ऐंठते थे रकम, कई लोगों को ठग चुके; दो गिरफ्तार
    Next Article
    एटा पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर की कार्रवाई:संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी लेकर 12 वाहनों का चालान किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment