Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में अखिलेश दुबे की लिगामेंट सर्जरी होगी:उर्सला हॉस्पिटल में चल रहा इलाज, डॉक्टर बोले- फिटनेस और ब्लड रिपोर्ट का इंतजार

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर के उर्सला अस्पताल में एडवोकेट अखिलेश दुबे की लिगामेंट इंजरी की सर्जरी अगले सप्ताह किए जाने की तैयारी शुरू कर दी है। अखिलेश दुबे को भाजपा नेता से 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगने के आरोप में जेल भेजा गया था। बाद में उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए कानपुर के उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 6 मार्च को भर्ती हुए अखिलेश दुबे का इलाज पहले आईसीयू में फिजीशियन और हड्डी रोग विशेषज्ञों की निगरानी में चल रहा था। इस दौरान उनकी मानसिक स्थिति को देखते हुए मनोचिकित्सक की भी देखरेख में रखा गया। एमआरआई जांच में उनके पैर के घुटने के जोड़ में लिगामेंट इंजरी की पुष्टि हुई है। यूरिन संक्रमण और सेप्टीसीमिया की समस्या थी पहले अखिलेश दुबे को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर करने की तैयारी की गई थी, लेकिन अब उर्सला अस्पताल में ही उनकी सर्जरी कराने का निर्णय लिया गया है। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष मिश्रा ने बताया- सर्जरी की तैयारी शुरू कर दी गई है। फिलहाल उनकी फिटनेस जांच और खून की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट सामान्य आने के बाद सर्जरी की जाएगी। उर्सला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. शैलेंद्र तिवारी ने बताया- अखिलेश दुबे को पहले यूरिन संक्रमण और सेप्टीसीमिया की समस्या थी, लेकिन अब उनकी हालत में सुधार हो रहा है। मानसिक स्वास्थ्य में भी पहले से राहत मिली है। डॉक्टरों के अनुसार, सभी जांच पूरी होने के बाद अगले सप्ताह आर्थोपेडिक सर्जन द्वारा उनकी आर्थोस्कोपी सर्जरी की जा सकती है। डॉक्टरों ने बताया- मरीज अखिलेश दुबे की मौजूदा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यक सभी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    World IP Day पर मेरठ में जीआई टैग जागरूकता कार्यक्रम:क्लस्टर के जीआई रजिस्ट्रेशन और फायदे बताए, 60 कारीगर-बुनकरों ने पूछे सवाल
    Next Article
    प्रतापगढ़ में युवक ने जहर खाया:प्रयागराज में इलाज के दौरान मौत, अफेयर को लेकर जान देने की चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment