Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में आंधी-बारिश और ओले गिरे, 3 की मौत:1 गंभीर, हैलट हॉस्पिटल में भरा पानी; 21.4 मिमी बारिश दर्ज

    8 hours ago

    1

    0

    कानपुर में तेज आंधी के साथ बारिश और ओले ने तीन लोगों को जान ले ली। काकादेव में ऑटो के ऊपर पेड़ गिरने से ऑटो चालक सहित 2 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में ऑटो चालक सोनू (35) और ऑटो में सवार जमुना देवी (62) शामिल हैं। इसके अलावा जमुना देवी की बेटी ज्योत्सना (30) गंभीर रूप से घायल हो गईं। ज्योत्सना चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में फॉर्म मैनेजर के पद पर तैनात हैं। पेड़ को काटकर सभी को ऑटो से बाहर निकाला गया। साथ ही गेहूं और सरसों की फसलों का काफी नुकसान हुआ है। वहीं, गुजैनी हाईवे पर जलभराव में बाइक फिसलने से पीछे से आ रहे ट्रक ने युवक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। तेज बारिश होने से हैलट हॉस्पिटल के परिसर में पानी भर गया। जलभराव के बीच मरीजों को स्टेचर पर ले जाते हुए स्वास्थ्यकर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, आर्यनगर में एक घर का छज्जा कार की छत पर गिर गया। इससे कार पूरा पिचक गई। मौसम विभाग के अनुसार, कानपुर में अब तक 21.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इससे पहले 2 अप्रैल 2023 को 33.8 मिमी बारिश हुई थी। गोविंद नगर, फजलगंज, मरियमपुर चौराहा और लाल बंगला समेत कई इलाकों में 50 से ज्यादा पेड़ गिर गए। तेज हवाओं से बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई। देखिए 4 तस्वीरें… 5 अप्रैल तक रहेगा ऐसा ही मौसम मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार, बारिश से तापमान में और गिरावट आएगी। मौसम का यह बदला हुआ मिजाज 5 अप्रैल तक बना रह सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में 10 मिनट तक ओले गिरे…VIDEO:तेज हवाएं चली, एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई, फसलों को नुकसान
    Next Article
    हाथरस में फिर तेज आंधी और बारिश:कई जगह पेड़ और पोल गिरे, नेशनल हाईवे पर लगा जाम, गेहूं की फसल को नुकसान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment