Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में 10 मिनट तक ओले गिरे…VIDEO:तेज हवाएं चली, एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई, फसलों को नुकसान

    2 hours ago

    2

    0

    झांसी में शनिवार दोपहर को अचानक मौसम ने करवट ले ली। आसमान में काले बादल छा गए और बारिश के साथ ओले गिरने लगे। महानगर के खुशीपुरा, समथर कस्बे, बहादुरपुर, खजूरी समेत अन्य गांवों में लगभग 10 मिनट तक चना के आकार के ओले गिरे। इसके बाद लगभग एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। ओलावृष्टि और बारिश होने से गेहूं, चना और अन्य फसलों को नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग का कहना है कि 8 और 9 अप्रैल को फिर से बोरिश और ओले गिरने की संभावना है। तीन तस्वीर 6.3 मिलीमीटर बारिश हुई झांसी में शनिवार सुबह से तेज धूप खिली थी। दोपहर में अचानक आसमान में काले बादल छा गए। थोड़ी देर बाद तेज हवाएं चलने लगी और बारिश आ गई। बारिश के साथ ओले भी गिरने लगे। इसके बाद लगभग एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। 6.3 मिलीमीटर बारिश हुई है। इससे मौसम सुहावना हो गया और गर्मी से राहत मिली है। शनिवार को अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। समथर क्षेत्र के किसान परेशान समथर क्षेत्र में ओलावृष्टि होने से गे फसलाें को नुकसान पहुंचा है। किसानों का कहना है कि इस समय गेहूं और चने की फसल पूरी तरह पककर तैयार खड़ी थी, लेकिन ओलावृष्टि के कारण फसलें जमीन पर गिर गईं। इससे उत्पादन पर सीधा असर पड़ने वाला है। मोंठ एसडीएम अवनीश तिवारी का कहना है कि समथर क्षेत्र में बारिश के साथ ओले गिरने की सूचना मिली है। टीम गठित कर क्षेत्र में सर्वे कराया जा रहा है। इसके बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है। 8 और 9 को फिर बिगड़ेगा मौसम भरारी कृषि विभाग केंद्र के मौसम वैज्ञानिक आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से आज बारिश और ओले गिरे हैं। 7 अप्रैल को दूसरा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे झांसी में 8 और 9 अप्रैल को बारिश और ओले गिरने की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में टोल पर लड़की का जमकर हंगामा, VIDEO:कार से उतरकर सारे बैरिकेड उखाड़े, कर्मियों ने रोका, तो गाली दी
    Next Article
    कानपुर में आंधी-बारिश और ओले गिरे, 3 की मौत:1 गंभीर, हैलट हॉस्पिटल में भरा पानी; 21.4 मिमी बारिश दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment