Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में आज 12 इलाकों में बिजली कटौती:केस्को पोल लगाने और केबल मरम्मत का कराएगा काम, 2 से 5 घंटे सप्लाई ठप रहेगी

    6 hours ago

    2

    0

    कानपुर में बुधवार को केस्को द्वारा मरम्मत और एचटी पोल लगाने के कार्य के चलते शहर के करीब एक दर्जन इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में 2 से 5 घंटे तक शटडाउन रहेगा, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इन इलाकों में रहेगा शटडाउन आजाद नगर, मौनी घाट, ओल्ड पीएनबी और तिलक चौराहा क्षेत्र में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। वहीं विनोबा नगर, पीली कॉलोनी, लाल कॉलोनी और हरी कॉलोनी में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। बर्रा-2 और पुरनचंद स्कूल के आसपास सुबह 11 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली गुल रहेगी। माधवपुरम में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक और नवशीलधाम क्षेत्र में दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। 40 कर्मचारी करेंगे काम, विभाग की अपील केस्को के अनुसार, करीब 40 कर्मचारियों की टीम फील्ड पर रहकर एचटी पोल लगाने और केबल मरम्मत का कार्य करेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें। कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट में गर्भवती महिला और बच्चे की मौत:देर रात अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत
    Next Article
    आगरा की सड़कों पर भीषण गर्मी में पानी का छिड़काव:24-25 अप्रैल को हीटवेव का अलर्ट, 43°C से 41°C पहुंचा तापमान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment