Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में 24 घंटे के भीतर 3 युवकों का सुसाइड:महिला की ब्लैकमेलिंग से तंग, पत्नी से झगड़े और मोबाइल चोरी से आहत होकर दी जान

    8 hours ago

    2

    0

    कानपुर में 24 घंटे के भीतर तीन अलग-अलग इलाकों में युवकों ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। चकेरी में महिला सहकर्मी की ब्लैकमेलिंग से तंग होकर युवक ने सुसाइड किया, तो नवाबगंज में घरेलू कलह व पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने फांसी लगाकर जान दी। इसी तरह जाजमऊ के बाबा कुआं इलाके में मोबाइल चोरी से आहत युवक ने सुसाइड किया। संबंधित थाने की पुलिस ने जांच-पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। तीनों का पोस्टमॉर्टम करने के बाद परिजनों को शव सुपुर्द कर दिया गया। संबंधित थाने की पुलिस परिजनों के आरोप के आधार पर मामले की जांच कर रही है। केस–1 सहकर्मी की ब्लैकमेलिंग से तंग होकर किया सुसाइड चकेरी के सनिगवां निवासी 40 वर्षीय अरविंद सिंह दादा नगर स्थित जूता फैक्ट्री में काम करते थे। परिवार में पत्नी निक्की सिंह और दो बच्चे जय सिंह और बेटी जया है। शनिवार देर शाम निक्की बच्चों को कोचिंग के लिए छोड़कर घर आई तो पति अरविंद को फंदे पर लटकता पाया। भाई धर्मेंद्र ने बताया कि फैक्ट्री में काम के दौरान पिछले साल एक महिला अरविंद के संपर्क में आई थी। सैलरी मिलते ही वह पैसों की डिमांड करने लगती थी और न देने पर फंसाने की धमकी देते थी। इससे परेशान होकर अरविंद ने एक बार फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया था। केस–2 मोबाइल चोरी होने के बाद युवक ने दी जान जाजमऊ के बाबा कुआं ताड़बगिया निवासी 24 वर्षीय अंकित बेल्ट कारखाने में काम करता था। परिवार में मां माधुरी और दो भाई संदीप और कुलदीप हैं। शनिवार रात अंकित काम से लौटा तो उसने मां माधुरी को बताया कि उसका मोबाइल चोरी हो गया है, इस पर मां ने समझाया कि परेशान मत हो दूसरा खरीद लेना। इसके बाद देर रात सभी के सो जाने के बाद अंकित ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह उसका शव फंदे पर लटकता मिला। केस–3 पत्नी से विवाद और घरेलू कलह के बाद लगाई फांसी नवाबगंज थानाक्षेत्र के ख्योरा नई बस्ती एनआरआई सिटी के सामने रहने वाले 32 वर्षीय वीरेंद्र कुमार विकास नगर डिपो में क्लीनर पद पर कार्यरत थे। नौ साल पहले पिता दयाराम के निधन के बाद वह मृतक आश्रित पद पर नौकरी कर रहे थे। परिवार में पत्नी शिवानी और तीन भाई नरेंद्र और प्रदीप हैं। परिजनों ने बताया कि पत्नी से विवाद के बाद देर रात वीरेंद्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
    Click here to Read more
    Prev Article
    10 रुपए के लिए हत्या, सिर भूना, आंखें-गाल खाए:बाराबंकी में पिता बोले- पैसे के लिए आरोपी नरभक्षी बन गया था
    Next Article
    औरैया में गोवंश तस्करी पर 30 लोगों पर कार्रवाई:डीआईजी ने पुलिस व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए क्यूआर कोड प्रणाली लागू करने के दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment