Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में 14 करोड़ का GST घोटाला उजागर:फर्जी फर्म बनाकर ITC हड़पने का आरोप, FIR दर्ज

    3 hours ago

    2

    0

    कानपुर के कोयला नगर स्थित देहली सुजानपुर में 14 करोड़ के बड़े जीएसटी घोटाले का खुलासा हुआ है। राज्य कर विभाग की जांच में सामने आया है कि अमरनाथ इंटरप्राइजेज नामक फर्म ने फर्जी बिलों और खरीद-बिक्री के जरिए अवैध रूप से इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का लाभ उठाया। इस मामले में कंपनी संचालक के खिलाफ चकेरी थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। राज्यकर के सहायक आयुक्त प्रभात कुमार चौधरी के अनुसार, अमरनाथ इंटरप्राइजेज ने वर्ष 2024-25 और 2025-26 के दौरान फर्जी खरीद-बिक्री दिखाकर 1409.68 लाख रुपये की कर चोरी की। जीएसटी पोर्टल पर उपलब्ध अभिलेखों की जांच के दौरान यह फर्जीवाड़ा सामने आया। अधिकारियों ने बताया कि फर्म ने जिन कंपनियों से लेन-देन दर्शाया, उनमें से अधिकांश या तो पहले ही रद्द हो चुकी थीं या उनका कोई वास्तविक अस्तित्व नहीं था। इन कागजी फर्मों के माध्यम से लेन-देन दिखाकर टैक्स देनदारी को कम किया गया। जांच में एवन आयरन स्टोर, भारत ट्रेडर्स, जेएसआर सेल्स, जय श्री कामतानाथ ट्रेडर्स, आयुष ट्रेडर्स और सीता राम ट्रेडिंग कंपनी सहित कई संदिग्ध फर्मों के नाम सामने आए हैं। इन सभी के जरिए फर्जी बिलिंग कर आईटीसी समायोजित किया गया। प्राथमिक जांच में अमरनाथ इंटरप्राइजेज के संचालक रोहित मिश्रा की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। विभाग ने उनके खिलाफ सीजीएसटी एक्ट 2017 और भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 318(4) सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। कानपुर में फर्जी जीएसटी फर्मों से जुड़े घोटाले लगातार सामने आ रहे हैं। इससे पहले भी करोड़ों रुपये के आईटीसी घोटाले पकड़े जा चुके हैं, जिनमें कागजी कंपनियां बनाकर टैक्स चोरी की जाती रही है। विभाग अब पूरे नेटवर्क की गहन जांच में जुटा है और आने वाले दिनों में और खुलासे होने की संभावना है। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने जानकारी दी कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में रेलवे ट्रैक किनारे मिला युवक का शव:200 मीटर दूर मिली बाइक, पोस्ट ऑफिस में संविदा कर्मी था
    Next Article
    साढ़ में सूने घर से हजारों की चोरी:मेन गेट का ताला तोड़कर नकदी-जेवर और बकरा ले गए चोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment