Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर के सिद्धनाथ धाम में गंगा जन्मोत्सव:हवन-यज्ञ व महाआरती में उमड़े श्रद्धालु, हर-हर गंगे से गूंजा धाम

    3 hours ago

    2

    0

    कानपुर के जाजमऊ स्थित सिद्धनाथ धाम में मंगलवार को गंगा दशहरा के अवसर पर मां गंगा जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। पूरा धाम "हर-हर गंगे" और वैदिक मंत्रोच्चार के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार हवन एवं महायज्ञ के साथ हुआ। संत-महात्माओं ने यज्ञ में आहुतियां देकर देश, समाज और मानव कल्याण की कामना की। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। संध्या समय श्रद्धालुओं ने माँ गंगा को चुनरी अर्पित कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद हुई महाआरती ने पूरे वातावरण को धार्मिक ऊर्जा से भर दिया। दीपों की रोशनी और शंख-घंटों की ध्वनि के बीच गंगा आरती का आकर्षक दृश्य श्रद्धालुओं के लिए विशेष रहा। इस कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय मठ मंदिर समन्वय समिति एवं माँ गंगा सेवा समिति द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्थापक बाल योगी अरुण चैतन्यपुरी महाराज ने कहा कि माँ गंगा भारतीय संस्कृति, सनातन आस्था और जीवन की आधारशिला हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से गंगा की स्वच्छता और संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में संत-महात्माओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में बुधवार को बिजली कटौती:सड़क चौड़ीकरण और लाइन कार्य से कई इलाकों में आपूर्ति प्रभावित
    Next Article
    प्रयागराज मंडल में रिकॉर्ड 51.50 रुपए लाख जुर्माना:रेलवे ने विशेष अभियान चलाकर बिना टिकट यात्रियों से की वसूली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment