Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'कानपुर की पहचान अब पान से नहीं टैलेंट से है':धुरंधर-2 के सिंगर वैभव अपने शहर पहुंचे, कहा- इसी मिट्टी का बेटा हूं, अपनों का साथ जश्न मानना चाहता

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर के वैभव गुप्ता फिल्म 'धुरंधर-2' के गाने 'मन अटकया' के जरिए रातों-रात नेशनल क्रश और ग्लोबल सेंसेशन बन गए हैं। इंडियन आइडल विनर वैभव गुप्ता ने बॉलीवुड में अपना पहला कदम मजबूती से रख दिया है। वैभव गुरुवार को अपने गृह नगर कानपुर पहुंचे। वैभव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपनी सफलता का श्रेय शहरवासियों को दिया। उन्होंने भावुक होते हुए कहा- मैं इसी मिट्टी का बेटा हूं और अपनी कामयाबी का जश्न सबसे पहले अपने लोगों के साथ मनाना चाहता था। बिलबोर्ड्स पर छाया 'मन अटकया', रणबीर कपूर भी हुए मुरीद वैभव गुप्ता ने बताया- मेरा डेब्यू सॉन्ग 'मन अटकया' इस समय बिलबोर्ड्स चार्ट में अपनी जगह बना रहा है। फिल्म 'धुरंधर-2' के एल्बम लॉन्च का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया- जब मैं सुपरस्टार रणबीर कपूर से मिला तो रणबीर ने मेरी आवाज की जमकर तारीफ की। वैभव ने कहा- 2 साल तक मुंबई की गलियों में अपनी आवाज तराशने के बाद जब रणबीर कपूर जैसे कलाकार आपकी पीठ थपथपाते हैं, तो सारा संघर्ष सफल लगने लगता है। रणवीर सिंह के साथ साझा किया स्टेज सफलता के सफर को याद करते हुए वैभव ने बताया- फिल्म की सक्सेस पार्टी और स्क्रीनिंग में पूरी स्टार कास्ट मौजूद थी। मेरे लिए यह व्यक्तिगत जीत जैसी ही है कि मैंने एल्बम लॉन्च पर रणवीर सिंह के साथ स्टेज शेयर किया। 'धुरंधर' सिर्फ एक फिल्म नहीं है, यह 'मूवी ऑफ द डिकेड' है और इसका हिस्सा बनना मेरे लिए गर्व की बात है। शहर में 'पान' नहीं, 'टैलेंट' की होती है बात जब वैभव से पूछा गया कि बॉलीवुड के बड़े सितारों के बीच कानपुर का क्या असर है, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया- पहले कानपुर का नाम आते ही लोग 'पान' की बात करते थे, लेकिन अब छवि बदल रही है। अब वहां लोग कानपुर के संगीत और टैलेंट की चर्चा करते हैं। मुंबई में लोग अब कानपुर को एक 'हैप्पी सिटी' के रूप में देखते हैं। उभरते कलाकारों को मंत्र- सपने नहीं देखोगे, तो पूरे कैसे होंगे? वैभव ने शहर के उभरते कलाकारों के लिए एक खास संदेश भी दिया। उन्होंने कहा- मेहनत तो सब करते हैं, लेकिन सपने देखना सबसे जरूरी है। अगर आप हिम्मत करके सपना ही नहीं देखेंगे, तो वह कभी पूरा नहीं होगा। बस खुद पर भरोसा रखें और डटे रहें, मुकाम एक दिन जरूर हासिल होगा। आगे का प्लान जल्द आएगी अपनी ‘EP’ अपने भविष्य की योजनाओं पर बात करते हुए वैभव ने बताया- 'धुरंधर-2' की सफलता के बाद मेरे पास कई बड़े म्यूजिक डायरेक्टर्स के कॉल्स और मैसेजेस आ रहे हैं। मैं जल्द ही अपनी खुद की एक 'EP' (म्यूजिक एल्बम) भी रिलीज करने वाला हूं, जिसमें दर्शकों को अलग-अलग रंगों के गाने सुनने को मिलेंगे। भावुक होकर गाया अपना सुपरहिट गाना प्रेस कॉन्फ्रेंस के आखिरी में वैभव अपनी भावनाओं को रोक नहीं पाए। उन्होंने कहा- जब एक आम लड़का इंडियन आइडल जीतने के बाद ब्लॉक बस्टर मूवी का हिस्सा बनता है, तो आंखों में आंसू आना लाजमी है। उन्होंने लाइव अपनी आवाज में 'मन अटकेया बेपरवाह दे नाल...' गाने की लाइन भी गाकर सुनाईं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में पीडब्ल्यूडी क्लर्क का शव कमरे में मिला:घर अंदर से बंद था, दिनभर नहीं दिखने पर पड़ोसी ने बुलाई पुलिस
    Next Article
    सिद्धार्थनगर DM ने कन्याओं के पैर छुए:माथे पर तिलक लगाकर भोजन कराया, उपहार देकर विदा किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment