Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर की पांडु नदी में मिला लापता व्यक्ति का शव:फॉरेंसिक जांच के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

    4 hours ago

    2

    0

    कानपुर के पांडु नदी के पास रेलवे बिनगवा पुल क्षेत्र में मंगलवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर सेन पश्चिम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया। पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से पहचान कराने और सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी साझा करने पर शव की पहचान मनोज भाटिया (60) निवासी दबौली, थाना गोविंद नगर के रूप में हुई। मौके पर पहुंचे उनके बेटे निखिल भाटिया ने शव की शिनाख्त की। परिजनों के अनुसार, मनोज भाटिया 13 अप्रैल से घर से लापता थे और उनकी तलाश की जा रही थी। घटना की सूचना पर फॉरेंसिक टीम (FSL) को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। बताया गया कि मृतक दबौली क्षेत्र में बिल्डिंग निर्माण का कार्य करते थे। पुलिस पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। इंस्पेक्टर बोले- रिपोर्ट के आधार पर करेंगे कार्रवाई सेन पश्चिम पारा इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि परिजनो को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा के बड़ौता गांव में गेहूं की फसल जली:किसान देशराज को लाखों का नुकसान, दमकल देरी से पहुंची
    Next Article
    मथुरा में डॉ. अंबेडकर जयंती मनाई गई:सपा कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment