Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:सपा MLA के तैरते ही स्वीमिंग पूल भर गया, टैक्सी ड्राइवर अपने ही किडनैप में अरेस्ट

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर की कल (बुधवार) की बड़ी खबरें… कल परिवार के तानों से परेशान होकर महिला ने अपनी दो बेटियों के साथ जहर खा लिया था। तीनों की मौत हो गई। आज उन तीनों का अंतिम संस्कार हुआ। मां की चिता के बगल में ही मासूम बेटियां दफनाई गईं। गर्लफ्रेंड ने शादी से इनकार किया तो युवक ने जान दे दी। 12 साल पहले फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। अलग बिरादरी होने पर शादी से मना किया था। एक टैक्सी ड्राइवर ने अपने ही अपहरण की झूठी सूचना दे दी। कर्ज चुकाने के लिए फिरौती में मां से एक लाख रुपये मांगे। जांच में खुलासे के बाद कहानी मनगढ़ंत निकली। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। आईएमए समेत शहर के चार ब्लड बैंक के लाइसेंस सस्पेंड कर दिए गए। यह कार्रवाई अनियमितताएं मिलने पर हुई ।सस्पेंशन के बाद भी खुला आईएमए ब्लड बैंक तो एक्शन लिया गया। कानपुर में तापमान 40 डिग्री पहुंचा: नगर निगम पानी का छिड़काव करा रहा, आज से 3 दिन बूंदाबांदी के आसार कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर वीडियो पर क्लिक करें…। अब सिलसिलेवार 10 खबरें पढ़िए… (01) मां की चिता के बगल में बेटियां दफन:कानपुर में जहर खाया, मां से बोली थी- बेटियां बेसहारा न हो, इसलिए साथ लेकर मरूंगी महाराजपुर में जहरीला पदार्थ खाकर जान देने वाली महिला और उसकी दो बेटियों के शव का बुधवार को पोस्टमार्टम किया गया। रिपोर्ट में जहरीला पदार्थ खाने से मौत की पुष्टि हुई। इस दौरान परिजनों ने बताया कि चांदनी को मायके में बैठ कर रोटियां तोड़ने का अक्सर ताना दिया जाता था। इसी से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। चांदनी की मां ने पुलिस को बताया कि बेटी ने करीब एक माह पहले कहा था कि मैं जिस दिन मरूंगी, अपनी बेटियों को साथ लेकर मरूंगी। उसका कहना था कि, पिता पहले ही बच्चियों को छोड़ चुका है, मेरे जाने के बाद बेटियां बेसहारा हो जाएंगी। इसके चलते उसने पहले बेटियों को जहर खिलाया, फिर खुद जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। पूरी खबर पढ़ें (02) कानपुर में ड्राइवर अपने अपहरण में अरेस्ट:मां से एक लाख की फिरौती मांगी, कर्ज चुकाने को साजिश रची, साथ देने वाला दोस्त भी अरेस्ट कानपुर के जाजमऊ थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने अपहरण की झूठी सूचना पुलिस को दी। पुलिस की जांच में यह कहानी झूठी पाई गई। जांच के दौरान, पुलिस को युवक के बयानों में विरोधाभास मिला और जल्द ही यह स्पष्ट हो गया कि अपहरण की कहानी मनगढ़ंत थी। युवक ने किसी अज्ञात कारणवश यह झूठी सूचना फैलाई थी। झूठी सूचना देने और पुलिस का समय बर्बाद करने के आरोप में युवक और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।पूरी खबर पढ़ें (03) कानपुर में तापमान 40 डिग्री पहुंचा:नगर निगम पानी का छिड़काव करा रहा, आज से 3 दिन बूंदाबांदी के आसार कानपुर में अप्रैल के आखिरी दिनों में भी शहर में गर्मी का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा। हालांकि बीते 48 घंटों में दिन के तापमान में 3.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन इसके बावजूद पारा 40 डिग्री के पार बना हुआ है। मंगलवार को तेज धूप और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर में सड़कों पर निकलना मुश्किल रहा और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान किया। आज 29 अप्रैल से 1 मई तक बादल छाने और बूंदाबांदी की संभावना है, जिससे मौसम में कुछ राहत मिल सकती है। पूरी खबर पढ़ें (04) गर्लफ्रेंड ने शादी से इनकार किया, युवक ने जान दी:12 साल पहले फेसबुक पर हुई थी दोस्ती, इंटरकास्ट होने से मना किया कानपुर के चकेरी में प्रेमिका ने शादी से मना किया तो नाराज युवक ने मंगलवार दोपहर फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। युवक की फेसबुक के जरिए सूरत की युवती से करीब 12 साल से पहले दोस्ती हुई थी। परिजनों का आरोप है कि युवती लंबे समय से पैसे ऐंठ रही थी। करीब 2 माह पहले उसने इंटरकास्ट होने की बात कहते हुए शादी से इनकार कर दिया था, जिसके बाद से वह डिप्रेशन में चल रहा था। घटना के कुछ घंटे बाद युवक के चाचा की भी हार्ट अटैक पड़ने से मौत हो गई। घर में एक साथ दो मौतों से परिवार में कोहराम मच गया। पूरी खबर पढ़ें (05) ड्राई पूल में विधायक के तैरते ही भरने लगा पानी:नानाराव पार्क स्थित स्विमिंग पूल गर्मी में सूखा, कानपुर में सपा MLA ने विरोध जताया आर्यनगर विधानसभा से सपा विधायक अमिताभ बाजपेई की ओर से नानाराव पार्क स्थित ड्राई स्विमिंग पूल में प्रतीकात्मक तैराकी करने के बाद नगर निगम हरकत में आ गया। बुधवार से स्विमिंग पूल में पानी भरने का काम शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण भी किया। हालांकि पूरे पूल को भरने में अभी 48 घंटे से अधिक समय लगेगा। इसके बाद शहरवासी 100 रुपये शुल्क देकर 45 मिनट तक स्विमिंग का आनंद ले सकेंगे। दरअसल, कानपुर के फूलबाग स्थित नाना राव पार्क के स्विमिंग पूल सूखा पड़ा था। गर्मी में भी इसे शुरू नहीं किया गया। इसे शुरू कराने की मांग को लेकर अमिताभ बाजपेई ने मंगलवार को अनोखा प्रदर्शन किया। विधायक अपने समर्थकों के साथ सूखे पड़े स्विमिंग पूल में पहुंचे थे। पूरी खबर पढ़ें (06) कानपुर में बंद मकान में लाखों की चोरी:खिड़की तोड़कर घुसे चोर, नकदी और गहने लेकर फरार, भागने में अपनी चप्पल पहनना भूला कानपुर के जाजमऊ स्थित आशियाना कॉलोनी में मंगलवार रात एक बंद मकान से लाखों की चोरी हो गई। चोर घर से नकदी और गहने लेकर फरार हो गए। बुधवार दोपहर घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। तलाक महल निवासी कपड़ा व्यापारी अकील अहमद और वसीम अहमद आशियाना कॉलोनी में किराए पर रहते हैं। अकील अहमद ने बताया कि उनकी पत्नी रूबीना अपने मायके फफूंद गई हुई थीं। अकील उन्हें सोमवार को लेने गए थे। बुधवार दोपहर जब अकील घर लौटे, तो उन्होंने कमरे का ताला टूटा पाया। अलमारी चेक करने पर उसमें रखे कारोबार के 4.80 लाख रुपये और 3.25 लाख रुपये के गहने गायब मिले। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पूरी खबर पढ़ें (07) कानपुर जू में शेर-बाघ का मुर्गा खाना बंद:डाइट भी कम की गई, पानी में रोजाना 100 ग्राम इलेक्ट्रोलाइट पी रहें, मकाऊ खा रहा संतरा भीषण गर्मी इतनी की अप्रैल में टेम्परेचर 44 डिग्री सेल्सियस पार कर गया, इंसानों के साथ ही वन्य जीवों का खाना भी कानपुर चिड़ियाघर में कम कर दिया गया है। डाइट में मांसाहारी जानवरों को मुर्गा देना बंद कर दिया गया है। गर्मी की वजह से जानवर आधी खुराक बाड़े में ही छोड़ दे रहे हैं। मकाऊ को ताजे संतरे, मुसम्मी और तरबूज खिलाया जा रहा है। शेर, बाघ और तेंदुए को पानी में इलेक्ट्रोलाइट दिया जा रहा है। इंसानों की खुराक के साथ ही गर्मी में जानवरों की खुराक पर असर पड़ा है। कानपुर जू में मांसाहारी जीवों की डाइट को घटा दिया गया है। वहीं पक्षियों को रस वाले फलों की मात्रा बढ़ा दी गई है।पूरी खबर पढ़ें (08) आईएमए समेत चार ब्लड बैंक के लाइसेंस सस्पेंड:कानपुर में जांच के दौरान अनियमितताएं मिलने पर कार्रवाई, सस्पेंशन के बाद भी खुला कानपुर में औषधि प्रशासन विभाग की ओर से अप्रैल माह में चलाए गए विशेष जांच अभियान के तहत शहर के चार ब्लड बैंकों के लाइसेंस सस्पेंड कर दिए गए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि इन ब्लड बैंकों में पाई गई अनियमितताओं को दूर करने के बाद ही उनके लाइसेंस बहाल किए जाएंगे। आईएमए ब्लड बैंक का लाइसेंस सस्पेंड होने के बाद भी बुधवार को वहां काम होता रहा। मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद तत्काल बंद कराया गया। ड्रग इंस्पेक्टर ओमपाल सिंह ने बताया कि जिन ब्लड बैंकों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं, उनमें आईएमए ब्लड बैंक, परेड; मायांजलि ब्लड बैंक, सिविल लाइंस; वाडा ब्लड बैंक, मसवानपुर; और पुष्पांजलि ब्लड बैंक, नौबस्ता शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें (09) PNG पाइपलाइन लीकेज से घर के बाहर लगी आग:बिजली तार भी जले; लोग बोले- डेढ़ घंटे बाद पहुंची फायर टीम; गैस सप्लाई 6 किमी तक बंद कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के आवास विकास-1 में बुधवार सुबह पीएनजी गैस पाइपलाइन में लीकेज होने से एक घर के बाहर आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पास के घर के बाहर लगे बिजली के तारों को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे बिजली लाइन काटनी पड़ी। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आवास विकास निवासी और ग्रामीण बैंक से रिटायर्ड रामचंद्र शर्मा ने बताया कि वह सुबह करीब पांच बजे टहलने निकले थे। करीब सात बजे लौटने पर उन्होंने घर के बाहर गैस लीकेज के कारण आग की लपटें उठती देखीं। उन्होंने तुरंत पीएनजी के टोल फ्री नंबर पर कॉल किया, लेकिन काफी देर तक कॉल रिसीव नहीं हुआ। पूरी खबर पढ़ें (10) रामनगर में महिला जन आक्रोश पदयात्रा निकाली:स्वप्निल वरुण बोलीं- महिला आरक्षण बिल पास न करके विपक्ष ने बड़ी गलती की कानपुर में बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण के नेतृत्व में "महिला जन आक्रोश पदयात्रा" निकाली गई। इसमें सैकड़ों महिलाओं ने हिस्सा लिया, जिन्होंने अपनी एकजुटता और अधिकारों की मांग को मुखर रूप से रखा। यह पदयात्रा स्थानीय भाजपा कार्यालय से शुरू हुई और गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए बाहरी क्षेत्र तक पहुंची। इस दौरान महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने विपक्ष के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।पदयात्रा के समापन स्थल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विपक्ष का पुतला दहन किया। इस दौरान राहुल गांधी और अखिलेश यादव के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए। जिप. अध्यक्ष स्वप्निल वरुण ने कहा- महिला आरक्षण बिल पास न करके विपक्ष ने सबसे बड़ी गलती की।पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्जी IAS के जेल जाते ही खुलने लगे काले कारनामे:शिकायतें लेकर थाने पहुंचने लगे लोग, रसूख के डर से अब तक साधे हुए थे चुप्पी
    Next Article
    महाभारत की गंगा याद हैं? 'शोले' के डायरेक्टर से की शादी, बनीं शशि कपूर की समधन, नाती भी बन गया है स्टार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment