Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:सेना का फर्जी नायब सूबेदार अरेस्ट, मोची के खाते में 3 माह में 80 करोड़ का ट्रांजेक्शन

    4 hours ago

    2

    0

    नमस्कार, कानपुर में कल (शनिवार) की बड़ी खबरें… पुलिस ने मिलिट्री इंटेलीजेंस के इनपुट पर फर्जी सेना के अधिकारी को अरेस्ट किया है। पकड़ा गया युवक खुद को सेना में नायब सूबेदार बताकर लोगों से सेना में नौकरी के नाम पर ठगी करता था। पुलिस ने एनआरआई सिटी के स्टेला नाओमी क्लब में हाईप्रोफाइल रेव पार्टी में छापेमारी की। इस दौरान IIT स्टूडेंट समेत 140 रईसजादे नशे में झूमते पाए गए। इनमें कानपुर के कई नामी इंस्टीट्यूट के अलावा दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के रहने वाले लड़के-लड़कियां थे। महिला बिल पास न होने के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आईं और नरेश उत्तम पटेल के आवास के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा और विपक्षी नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर वीडियो पर क्लिक करें…। अब पढ़िए सिलसिलेवार खबरें… 1ः कानपुर में सेना का फर्जी नायब सूबेदार अरेस्ट:नौकरी के नाम पर युवकों से ठगी करता, मिलिट्री इंटेलीजेंस से मिला इनपुट कानपुर में पुलिस ने मिलिट्री इंटेलीजेंस के इनपुट पर फर्जी सेना के अधिकारी को अरेस्ट किया है। पकड़ा गया युवक खुद को सेना में नायब सूबेदार बताकर लोगों से सेना में नौकरी के नाम पर ठगी करता था। उसके घर-परिवार, गांव के लोग और रिश्तेदार भी उसे सेना का अफसर समझते थे। पकड़े गए आरोपी के पास सेना की वर्दी, सेना का फर्जी आईकार्ड के साथ ही कैंटीन का कार्ड समेत अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। पढ़ें पूरी खबर… 2ः नशे में झूमते मिले IIT स्टूडेंट समेत 140 रईसजादे:कानपुर में हाईप्रोफाइल रेव पार्टी, इंस्टाग्राम से इनविटेशन भेजा कानपुर में पुलिस ने शुक्रवार देर रात हाईप्रोफाइल रेव पार्टी में छापेमारी की। इस दौरान IIT स्टूडेंट समेत 140 रईसजादे नशे में झूमते पाए गए। इनमें कानपुर के कई नामी इंस्टीट्यूट के अलावा दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के रहने वाले लड़के-लड़कियां थे। ये रेव पार्टी एनआरआई सिटी के स्टेला नाओमी क्लब में चल रही थी। पुलिस ने यहां नशे में इस्तेमाल होने वाला LSD, कोकीन, गांजा, चरस, क्रशर और हसीस समेत कई ड्रग्स बरामद किए हैं। पार्टी के ऑर्गनाइजर और ड्रग डीलर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पढ़ें पूरी खबर… 3ः सपा सांसद की नेमप्लेट पर चलाई चप्पल:नरेश उत्तम के घर के बाहर भाजपा नेताओं ने की नारेबाजी, महिला आरक्षण बिल पास न होने पर प्रदर्शन कानपुर में महिला आरक्षण अधिनियम बिल को लेकर सियासत तेज हो गई है। बिल पास न होने के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आईं और नरेश उत्तम पटेल के आवास के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा और विपक्षी नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। दामोदर नगर स्थित सपा सांसद के आवास के बाहर बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता पहुंचीं। उन्होंने नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने गेट पर लगी नेम प्लेट पर चप्पल मारकर आक्रोश जताया। पढ़ें पूरी खबर… 4ः कानपुर में ठगों को म्यूल अकाउंट देने वाले आरोपी अरेस्ट:मोची के खाते से 3 माह में 80 करोड़ का ट्रांजेक्शन, चाइना-श्रीलंका के लोगों को ठगा कानपुर में साइबर ठगों को म्यूल अकाउंट मुहैया कराने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी करण केसरा और गुलशन पंजाब के रहने वाले हैं। इन अकाउंट में ठगी की रकम जाती थी। ठगी की रकम अलग-अलग बैंक खातों से होते हुए दिल्ली के नेशनल अर्बन कोऑपरेटिव बैंक में ‘एके ट्रेडिंग’ नाम की फर्जी फर्म के खाते में पहुंचती थी। यह फर्म पंजाब में रहने वाले मोची के नाम पर है। इसमें महज 3 महीने में 80 करोड़ रुपए का ट्रांजेक्शन हुआ। पढ़ें पूरी खबर… 5ः सीवर में उतरे पार्षद बोले-5 घंटे अधिकारियों-कर्मचारियों का इंतजार किया:नहीं आए तो खुद नीचे उतरा, जनता ने मुझे चुना, तो जिम्मेदारी भी मेरी महेश बिल्डिंग के पास पब्लिक चोक सीवर से परेशान थी। अपशब्द कह रही थी। मैं 5 घंटे से सीवर-नाला सफाई के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों का इंतजार कर रहा था। मुझे लगा मेरी जिम्मेदारी है, जनता ने मुझे वोट दिया है। कई दिनों से जलकल के अधिकारी सिर्फ समय दे रहे थे, इसलिए मैं खुद ही नाले में सीढ़ी लगाकर सफाई करने उतर गया। ये कहना है कानपुर के बाबूपुरवा वार्ड 105 के सपा पार्षद मोहम्मद मेराज का। 16 अप्रैल को इलाके में नाला-सीवर भरने की समस्या के बाद वे खुद सफाई के लिए नाले में उतर गए थे। पढ़ें पूरी खबर… 6ः गर्मी के साथ अब उमस भी छुड़ाएगी पसीना:दिन में तेज धूप से तपिश बढ़ी, कानपुर का पारा पहुंचा 41 डिग्री कानपुर शहर में गर्मी अब अपने तेवर दिखाने लगी है। एयरफोर्स स्टेशन पर अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक स्तर है। सुबह से ही निकली तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर होते-होते सड़कों पर सन्नाटा नजर आया और जो लोग बाहर निकले, वे सिर और चेहरे को कपड़ों से ढककर गर्मी से बचाव करते दिखे। शनिवार से गर्मी के साथ उमस भी अपना असर दिखाएगी। गर्मी और उमस के इस दोहरे असर से लोगों की परेशानी बढ़ना तय है। विशेषज्ञों ने दोपहर के समय अनावश्यक बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है। पढ़ें पूरी खबर… 7ः रिटायर्ड दरोगा के बेटे ने युवक को जड़े मुक्के, मौत:कानपुर में मोबाइल चोरी की बात कहने पर मारा, मैरिज एनिवर्सरी के दिन हत्या कानपुर के हनुमंत विहार में मोबाइल चोरी का आरोप लगाने पर रिटायर्ड दरोगा के बेटे ने किराना दुकानदार की पीट-पीट कर हत्या कर दी। घटना के वक्त किराना दुकानदार की बुजुर्ग मां घर पर ही मौजूद थी। आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पढ़ें पूरी खबर… 8ः कानपुर में गैस के लिए लाइन में खड़े लोग:चिलचिलाती धूप में छाता लेकर पहुंचीं महिलाएं, लोग बोले- गैस ब्लैक हो रही है कानपुर में रसोई गैस की कमी से लोग परेशान हो रहे हैं। शहर के कई इलाकों में गैस सिलेंडर के लिए लोगों को लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ रहा है। तेज धूप में घंटों इंतजार करने के बावजूद कई लोगों को गैस नहीं मिल पा रही है। प्रशासन की ओर से होम डिलीवरी का दावा किया जा रहा है, लेकिन लोगों का कहना है कि जमीनी स्तर पर व्यवस्था ठीक नहीं है। पहले सिलेंडर बुक कराने के लिए लाइन में लगना पड़ता है और फिर गैस लेने के लिए अलग से इंतजार करना पड़ रहा है। पढ़ें पूरी खबर… 9ः लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन पीएम मोदी करेंगे:ट्रेन से महंगा पड़ेगा सफर, एक दिन के आने-जाने में खर्च होंगे 415 रुपए लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन 15 मई के बाद प्रधानमंत्री मोदी किसी भी दिन कर सकते हैं। उद्घाटन में प्रधानमंत्री के अलावा रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल रहेंगे। वहीं, बताया जा रहा है कि इस एक्सप्रेसवे का सफर यात्रियों की जेब ढीली हो सकती है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने इस मार्ग का टोल तय कर दिया है, जिसमें कार के लिए एक तरफ का न्यूनतम शुल्क 275 रुपए रखा गया है। ऐसे में शताब्दी, तेजस और वंदे भारत जैसी तेज रफ्तार ट्रेनें यात्रियों के लिए सस्ता और सुविधाजनक विकल्प हो सकती हैं। पढ़ें पूरी खबर… 10ः कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर रेलवे का फर्जी अधिकारी अरेस्ट:शिवगंगा एक्सप्रेस में यात्रियों को धमका रहा था, फेक आईकार्ड और पास मिले कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर रेलवे विजिलेंस टीम ने शुक्रवार रात फर्जी रेलवे अधिकारी को पकड़ा। आरोपी संजय कुमार शिव गंगा एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहा था। वह खुद को रेलवे का अधिकारी बताकर यात्रा कर रहा था। ट्रेन में कई यात्रियों को उसने हटकाया। इसी बीच किसी ने इसकी शिकायत कर दी। सूचना पर विजिलेंस विभाग की टीम अलर्ट हो गई। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ‘पति और दुधमुंही बेटी से मिलने को तरस रही हूं’:मेरठ में पूर्वमंत्री हाजी याकूब की भतीजी का दर्द- शौहर के भाइयों ने घर बर्बाद किया
    Next Article
    CSK वर्सेस SRH मैच के बाद कैसा है IPL 2026 का पॉइंट्स टेबल, हैदराबाद की टॉप-4 में एंट्री

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment