Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:डाटा एक्सपर्ट ने जान दी; दाउद के गुर्गे को पकड़ने मुंबई पहुंची पुलिस

    22 hours ago

    2

    0

    नमस्कार, कानपुर की कल (शुक्रवार) की 10 बड़ी खबरें… डाटा एक्सपर्ट कंप्यूटर सेंटर के डायरेक्टर दीपक शुक्ला ने फांसी लगाकर जान दे दी। लिखा- BP और शुगर से परेशान हूं। कानपुर पुलिस ने दाउद के गुर्गे खयामुद्दीन उर्फ खय्याम सैय्यद को पकड़ने के लिए मुंबई में डेरा डाला है। ऐसी ही 10 बड़ी खबरों को देखने के लिए ऊपर VIDEO पर क्लिक करें। सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें- 1- कानपुर पुलिस की वांटेड लिस्ट में दाउद का गुर्गा खय्याम, पुलिस ने मुंबई में जमाया डेरा कानपुर में 1.50 करोड़ रुपए की मेफेड्रोन के साथ दो तस्करों की गिरफ्तारी के बाद मुंबई कनेक्शन सामने आया है। गिरोह का सरगना खयामुद्दीन उर्फ खय्याम सैय्यद पुलिस की वांटेड लिस्ट में है। पुलिस टीमें मुंबई में उसकी तलाश कर रही हैं। जांच में रेव और हाईप्रोफाइल पार्टियों में ड्रग्स सप्लाई का खुलासा हुआ है। रिजवान की तीन संपत्तियां चिह्नित की गई हैं। उसके मोबाइल से 79 संदिग्ध नंबर और 16.20 लाख रुपए के केमिकल खरीद का बिल मिला है। पढ़ें पूरी खबर... 2- डाटा एक्सपर्ट के डायरेक्टर ने किया सुसाइड, लिखा- मैं शुगर, बीपी से परेशान हूं कानपुर में डाटा एक्सपर्ट कंप्यूटर सेंटर के डायरेक्टर दीपक शुक्ला (54) ने फांसी लगाकर जान दे दी। आचार्य नगर स्थित घर में शुक्रवार शाम उनका शव मिला। सुसाइड नोट में उन्होंने शुगर, बीपी और न्यूरो की बीमारी से परेशान होने का जिक्र किया। तीन दशक से कंप्यूटर सेंटर चला रहे दीपक के परिवार में पत्नी, मां, बेटा और बेटी हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर... 3- चकेरी में ऑटो चालक की हत्या, चेहरा-सिर पत्थर से कुचला; मोबाइल-ऑटो गायब कानपुर के चकेरी में टटीयन गांव के सुनसान मैदान में मिले युवक के शव की पहचान मंधना निवासी ब्रजनंदन यादव (40) के रूप में हुई। वह ई-ऑटो चलाकर परिवार पालता था। गुरुवार रात पत्नी से आखिरी बार बात हुई थी। शुक्रवार सुबह उसका सिर और चेहरा पत्थर से कुचला शव मिला। मोबाइल और ई-ऑटो गायब हैं। परिजनों ने लूट के बाद हत्या की आशंका जताई है। पुलिस जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर... 4- ठंड बढ़ते ही जू में बदली जानवरों की डाइट, पक्षियों को उबला अंडा, भालू को शहद दे रहे कानपुर चिड़ियाघर में सर्दियों की शुरुआत के साथ वन्यजीवों का खानपान बदल दिया गया है। पक्षियों को उबला अंडा, मूंगफली और अखरोट दिया जा रहा है। भालू की डाइट में रोजाना 150 से 200 ग्राम शहद शामिल किया गया है। शेर-बाघ को अब 9 किलो तक मीट मिल रहा है। हिरन, जेब्रा और बारासिंघा को गुड़-चना दिया जा रहा है। नया डाइट प्लान 1 नवंबर से लागू है। पढ़ें पूरी खबर... 5- 25 साल बाद कानपुर को दिल्ली के लिए नई ट्रेन, 16 नवंबर को रेल मंत्री दिखाएंगे हरी झंडी कानपुर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को करीब 25 साल बाद नई नियमित एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। रेल मंत्रालय ने कानपुर सेंट्रल से आनंद विहार टर्मिनल के बीच ट्रेन नंबर 14153/14154 के संचालन को मंजूरी दी है। 16 नवंबर को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव इसे रवाना करेंगे। ट्रेन रोज रात 8:40 बजे कानपुर से चलकर सुबह 4:50 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। इसमें एलएचबी कोच के साथ जनरल, स्लीपर और एसी श्रेणी की सुविधा होगी। पढ़ें पूरी खबर... 6- कानपुर जिला उत्तर की BJP पिछड़ा मोर्चा टीम घोषित, 38 कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, कानपुर महानगर उत्तर की नई 38 सदस्यीय जिला कार्यसमिति घोषित की गई है। जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित की संस्तुति पर मोर्चा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कमेटी जारी की। सूरज पाल, सिद्धार्थ यादव समेत 8 जिला उपाध्यक्ष और दिव्यांशु शर्मा, शिवचरण सिंह व पीयूष आनंद को महामंत्री बनाया गया है। अनामिका पाल समेत 8 कार्यकर्ताओं को जिला मंत्री की जिम्मेदारी मिली है। कमेटी में कार्यालय, मीडिया, सोशल मीडिया और आईटी से जुड़े पदाधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर... 7- कानपुर में लगेगी शहीद गंगू वाल्मीकि की विशाल प्रतिमा, सांसद ने चुन्नीगंज में देखी जगह 1857 की क्रांति के वीर योद्धा शहीद गंगू वाल्मीकि की विशाल प्रतिमा कानपुर में लगाई जाएगी। शुक्रवार को सांसद रमेश अवस्थी ने चुन्नीगंज मेट्रो स्टेशन से बस अड्डे तक कई स्थानों का निरीक्षण किया। परिजनों और वाल्मीकि समाज के लोगों की सहमति से जगह तय होगी। शासन को स्थल की रिपोर्ट भेजी जाएगी। सांसद ने प्रतिमा की लागत का 25% हिस्सा अपनी निधि से देने की बात कही। पढ़ें पूरी खबर... 8- 450 करोड़ की ठगी के आरोपी लिटिल मोगा और प्रतीक की होगी कुर्की कानपुर में 650 लोगों से 450 करोड़ रुपए की ठगी के आरोपी लिटिल मोगा और प्रतीक कालरा की संपत्तियां कुर्क होंगी। कोर्ट से आदेश मिलने के बाद पुलिस दिल्ली और पंजाब में कार्रवाई करेगी। दोनों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम और लुकआउट नोटिस जारी है। वहीं, 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी के आरोपी अभय शुक्ला उर्फ सुल्तान मिर्जा के बर्रा, कल्याणपुर और औरैया स्थित मकान भी पुलिस ने चिह्नित किए हैं। पढ़ें पूरी खबर... 9- होम लोन की किस्त और मुकदमे से परेशान युवक ने दी जान, 7 लाख का कर्ज था कानपुर के कल्याणपुर में 25 वर्षीय मिहिर कुमार ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक, उस पर 7 लाख रुपए का होम लोन था, जिसकी 12 हजार रुपए मासिक किस्त चुकानी पड़ती थी। इसके अलावा वह पॉक्सो के एक मुकदमे में 8 महीने जेल में रहा था। जमानत पर बाहर आने के बाद उसे हर महीने कन्नौज में सुनवाई के लिए जाना पड़ता था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की है। पढ़ें पूरी खबर... 10- घाटमपुर डाकघर घोटाले में 25 लाख की एफडी भी फर्जी निकली, विधायक बोलीं- SIT जांच हो कानपुर के घाटमपुर उप डाकघर में करोड़ों के घोटाले के नए मामले सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को खाताधारकों ने सुकन्या खातों से 6 लाख और 8 लाख रुपए गायब होने की शिकायत की। एक खाताधारक की 25 लाख रुपए की एफडी को भी विभाग फर्जी बता रहा है। अब तक करीब 160 लोग खाते जांच कराने पहुंच चुके हैं। दो कर्मचारी निलंबित हैं। विधायक सरोज कुरील ने एसआईटी और अलग जांच एजेंसी से जांच कराने की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी बोले- मेरठ की पहचान माफियाराज और कट्टे से थी:कहा- वीरता पुरस्कार की राशि दोगुनी होगी, सैनिकों को मकान पर 50 लाख तक स्टांप छूट
    Next Article
    बिल्डर शंकर अग्रवाल के ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड:मथुरा में देर रात तक खंगाले दस्तावेज, 10 से ज्यादा टीमें कर रही सर्च

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment