Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिल्डर शंकर अग्रवाल के ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड:मथुरा में देर रात तक खंगाले दस्तावेज, 10 से ज्यादा टीमें कर रही सर्च

    22 hours ago

    2

    0

    मथुरा में शुक्रवार सुबह प्रमुख बिल्डर शंकर अग्रवाल के ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापेमारी की। सुबह करीब 5 बजे शुरू हुई कार्रवाई देर रात तक जारी रही। आयकर विभाग की 10 से ज्यादा टीमों में शामिल 60 से अधिक अधिकारी बिल्डर के होटल, घर और अन्य ठिकानों पर दस्तावेज खंगालते रहे। यह कार्रवाई सिर्फ बिल्डर तक सीमित नहीं रही। उनसे जुड़े अन्य कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर भी आयकर विभाग की टीमें पहुंचीं। 50 से ज्यादा गाड़ियों से पहुंची टीमों के सदस्यों ने अलग-अलग समूहों में बंटकर एक साथ कई जगह सर्च ऑपरेशन चलाया। कार्रवाई लंबी चलने की संभावना जताई जा रही है। सुबह 5 बजे होटल पहुंची आयकर विभाग की टीम जानकारी के मुताबिक, आयकर विभाग की टीम शुक्रवार सुबह सबसे पहले धौलीप्याऊ स्थित गुरुकृपा बिल्डर के शंकर अग्रवाल के होटल पहुंची। यहां उनके तीन होटल हैं। टीमों ने तीनों होटलों के साथ धौलीप्याऊ पुलिस चौकी के सामने स्थित उनके घर पर भी छापेमारी की। इसके अलावा शहर में अन्य ठिकानों पर भी एक साथ कार्रवाई की गई। टीम के अधिकारी दस्तावेजों और कारोबारी रिकॉर्ड की जांच में जुटे रहे। देर रात तक अलग-अलग स्थानों पर सर्च ऑपरेशन जारी था। जयपुर में आलीशान पारिवारिक कार्यक्रम की भी चर्चा बताया जा रहा है कि शंकर अग्रवाल ने हाल ही में जयपुर में एक भव्य पारिवारिक कार्यक्रम आयोजित किया था। इसमें शामिल होने वाले मेहमानों के ठहरने के लिए महंगे होटलों की व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम में मेहमानों को सोने के महंगे उपहार दिए जाने की भी चर्चा है। इसके अलावा दिवाली पर भी अपने परिचितों और करीबियों को महंगे गिफ्ट देने की बात सामने आई है। माना जा रहा है कि जयपुर में हुए इस आयोजन के बाद से आयकर विभाग की नजर बिल्डर के कारोबार और लेन-देन पर थी। हालांकि, छापेमारी की कार्रवाई को लेकर विभाग की ओर से अभी कोई आधिकारिक वजह या विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। डालमिया बाग की जमीन को लेकर जेल जा चुके हैं शंकर अग्रवाल शंकर अग्रवाल का नाम कुछ महीने पहले वृंदावन रोड के पास छठीकरा क्षेत्र में स्थित डालमिया बाग की जमीन को लेकर भी विवादों में आया था। बताया जाता है कि उन्होंने और उनसे जुड़े लोगों ने इस बेशकीमती जमीन को खरीदा था। यहां प्रतिबंधित प्रजाति के पेड़ लगे हुए थे। आरोप है कि रात के अंधेरे में मशीनों से इन पेड़ों को काटकर जमीन से हटा दिया गया था। मामला सामने आने के बाद कार्रवाई हुई और प्रकरण नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) तक पहुंच गया। इस मामले में शंकर अग्रवाल को जेल भी जाना पड़ा था। शंकर अग्रवाल प्रॉपर्टी कारोबार के साथ होटल व्यवसाय से भी जुड़े हैं। फिलहाल आयकर विभाग की टीमें उनके और उनसे जुड़े कारोबारियों के ठिकानों पर दस्तावेजों की जांच कर रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:डाटा एक्सपर्ट ने जान दी; दाउद के गुर्गे को पकड़ने मुंबई पहुंची पुलिस
    Next Article
    किसान ने धान-तौल में 50 रुपए प्रति-क्विंटल लेने का आरोप-लगाया:लखनऊ की टीम जवाब नहीं दे पाई, डिप्टी आरएमओ बोले-गेट पर बैठ जाना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment