Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर के एक दर्जन इलाकों में बिजली का शटडाउन:केबल डालने व क्यूसीआई रेक्टिफिकेशन का केस्को कराएगा काम, 2 से 5 घंटे तक रहेगी आपूर्ति बाधित

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर में बुधवार को बिजली विभाग मरम्मत और केबल डालने के कार्य किया जाएगा। इसके चलते शहर के करीब एक दर्जन इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में 2 घंटे से लेकर 5 घंटे तक शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान विभाग के 50 से अधिक कर्मचारी केबल बिछाने और क्यूसीआई रेक्टिफिकेशन का काम करेंगे। इन इलाकों में रहेगा शटडाउन यादव मार्केट, गोपाल नगर, मलिकपुरम, बर्रा-2, बर्रा 3, बर्रा 5 बर्रा 6 और विधुत कॉलोनी में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। हर्ष नगर और अशोक नगर में दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। ओल्ड पी रोड इलाके में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक सप्लाई बाधित रहेगी। गंगापुर इलाके में सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। सैनिक चौराहा और बजरंग चौराहा क्षेत्र में दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक सप्लाई बाधित रहेगी। डबल पुलिया इलाके में सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली बाधित रहेगी। नवशीलधाम क्षेत्र में दोपहर 12:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक सप्लाई बाधित रहेगी। बिजली विभाग की अपील बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने जरूरी कार्य समय रहते निपटा लें। मरम्मत कार्य पूरा होते ही सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिस पर बम फेंकने वाले बदमाश को कारावास:चित्रकूट कोर्ट ने 5 साल की सजा सुनाई, बम फटने से सिपाही घायल हो गया था
    Next Article
    अयोध्या में बारिश का अलर्ट:बूंदाबांदी के बाद तेज हवा बह रही, फसलों को लेकर किसान चिंतित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment