Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर की चकरपुर मंडी में भीषण आग लगी:दुकानदार बोले- घंटेभर बाद आई फायर ब्रिगेड, 44 दुकानें जलीं, 50 फीट ऊंची लपटें उठीं

    21 hours ago

    2

    0

    कानपुर के सचेंडी स्थित चकरपुर सब्जी मंडी में गुरुवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। आग की शुरुआत चबूतरा नंबर-6 स्थित एक आढ़त से हुई और देखते ही देखते उसने पूरे क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि 44 दुकानें धू-धू कर जलने लगीं। मौके पर मौजूद आढ़तियों ने पहले खुद आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें बढ़ती देख दुकानों को छोड़कर जान बचाकर भागना पड़ा। करीब 50 फीट ऊपर तक आग की लपटें देखी गईं। महिमा फ्रूट कंपनी के मालिक मनोज ने कहा- फायर ब्रिगेड सूचना के 1 घंटे बाद आई। हमारे 1 हजार कैरेट अनार जल गए हैं। करीब 15 लाख का नुकसान हुआ है। मंडी समिति के पास आग से बचाव के कोई इंतजाम नहीं हैं। फायर ब्रिगेड के मुताबिक, पहले दो दमकल गाड़ियों को भेजा गया, लेकिन आग की गंभीरता को देखते हुए बाद में 12 फायर टेंडर मौके पर लगाए गए। करीब तीन घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। कोई जनहानि नहीं हुई। तस्वीरें देखिए… मुन्ना ब्रदर्स की आढ़त से शुरू हुई आग चश्मदीदों के मुताबिक, चबूतरा नंबर-6 पर स्थित मुन्ना ब्रदर्स की फल आढ़त में दोपहर अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग आसपास की दुकानों तक पहुंच गई। मंडी में रखी प्लास्टिक की कैरेट के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। हालात ऐसे हो गए कि आग की लपटें करीब 40 से 50 फीट तक ऊंची दिखाई देने लगीं, जिन्हें दूर से भी देखा गया। शुरुआत में कई आढ़ती बाल्टियों और पाइप से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन कुछ ही मिनटों में आग बेकाबू हो गई। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि अधिकारियों ने कहा है कि विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट कारण सामने आएगा। इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। आढ़तियों ने आग से करोड़ों रुपए के नुकसान की आशंका जताई है। फिलहाल प्रशासन दुकानों के नुकसान का आकलन कराने में जुटा है। अब प्रत्यक्षदर्शियों की बात- महिमा फ्रूट कंपनी के मालिक मनोज ने कहा- फायर ब्रिगेड सूचना के 1 घंटे बाद आई। हमारे 1 हजार कैरेट अनार जल गए हैं। करीब 15 लाख का नुकसान हुआ है। एक अन्य आढ़ती ने बताया- हमारी दुकान में लैपटॉप, खाताबुक, टिनशेड वगैरह जल गए हैं। आग से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। मंडी में आग बुझाने का कोई उपकरण नहीं है। अगर होते तो इतना नुकसान नहीं होता। मंडी सीमित सिर्फ टैक्स लेना जानता है, आग से करोड़ों का नुकसान हुआ है। मंडी सचिव बोले- छोटी आग पर काबू पाने के लिए उपकरण हैं मंडी सचिव विजिन बालियान ने बताया- करीब 12 बजे शार्ट सर्किट से आग लगी। आग लगते ही फायर बिग्रेड को सूचना दी गई। छह नंबर चबूतरे में करीब 44 दुकाने थीं। नंबर से लेकर 44 नंबर दुकान तक आग लगी है। आग से करीब दो करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है। जिन व्यापारियों का नुकसान हुआ है, उनकी सरकार की ओर से आर्थिक मदद कराई जाएगी। हालांकि, सचिव ने दावा किया कि छोटी आग पर काबू पाने के लिए उपकरण मौजूद रहते हैं। बड़ी घटना थी, इसलिए इतना नुकसान हुआ। व्यापारी बोले- फायर बिग्रेड करीब एक घंटे लेट आई चकरपुर मंडी में आग की सूचना तत्काल व्यापारियों ने पुलिस व फायर बिग्रेड को दी। व्यापारियों ने बताया कि पुलिस तो तत्काल मौके पर पहुंची मगर फायर बिग्रेड कि गाड़ी को मौके पर पहुंचने में एक घंटा लग गया, जिससे आग ने एक-एक कर 44 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। अगर फायर कि गाड़ी जल्दी आ जाती तो कुछ दुकानों को आग से बचाया जा सकता था। मौके पर पहुंचे सीएफओं दीपक शर्मा ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही फायर की पहले चार गाड़ियों को मौके पर भेजा गया था। करीब 15 मिनट पर सभी गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थी और आग बुझाने में जुट गई थी। अगर फायर बिग्रेड लेट पहुंचती तो और भी बड़ा हादसा हो सकता था। डीसीपी वेस्ट ने बताया- घटना को लेकर डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम अबिदी ने बताया की सुबह 11:30 बजे कंट्रोल रूम के माध्यम से चकरपुर मंडी में आग लगने की सूचना मिली थी। तत्काल मौके पर पुलिस व फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची थीं। फायर कर्मियों ने कुछ घंटों में आग पर काबू पा लिया था। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। फिर भी पुलिस टीम घटनास्थल पर गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। आग से काफी नुकसान हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ पहुंची चेन्नई की टीम, नहीं आए MS धोनी:LSG के साथ मुकाबला कल, आज इकाना में दोनों टीमों की प्रैक्टिस
    Next Article
    50 कर्मचारियों वाले दफ्तरों में 2 दिन वर्क फ्रॉम होम:24 से 26 डिग्री पर चलेगा AC; योगी कैबिनेट में कई अहम फैसले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment