Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर के बिल्हौर में बारिश-ओले गिरे:5°C तक गिरा तापमान, सड़कों पर भरा पानी; खड़ी फसल को नुकसान का खतरा

    10 hours ago

    2

    0

    कानपुर में 2 दिनों से रुक-रुक कर बूंदाबांदी जारी है। रविवार शाम बिल्हौर में चौबेपुर के मालौं, सुक्खा पुरवा और टोडकापुर सहित कई गांवों में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। इससे सड़कों पर पानी भर गया और जनजीवन प्रभावित हुआ। अचानक बदले मौसम से किसानों की चिंता बढ़ गई है। इस समय खेतों में गेहूं, मक्का और अरहर की फसल खड़ी है, ऐसे में ओलावृष्टि से नुकसान की आशंका जताई जा रही है। शनिवार देर शाम भी आंधी, बारिश और ओले गिरे थे। इसके बाद रविवार सुबह तेज धूप निकलने से लोगों को फिर गर्मी का एहसास हुआ। हालांकि बारिश के कारण तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। रात में ठंडक बढ़ने से लोगों को कूलर और एसी तक बंद करने पड़े। वहीं मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे बाद फिर से बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे किसानों और आम लोगों की चिंता बढ़ गई है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया- 6 अप्रैल को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसका असर 7 अप्रैल की रात या 8 अप्रैल की सुबह तक कानपुर में देखने को मिल सकता है। इस दौरान आसमान में बादल छाने के साथ बारिश होने की संभावना है। तापमान में उतार चढ़ाव जारी रहेगा उन्होंने बताया कि यदि यह पश्चिमी विक्षोभ तेज गति (फास्ट मूविंग) से आता है तो इसका असर कम समय के लिए रहेगा और जल्दी निकल जाएगा। वहीं यदि इसकी गति धीमी (स्लो मूविंग) रही तो 4 अप्रैल की तरह तेज हवाओं के साथ अच्छी बारिश हो सकती है। आने वाले दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा, जिससे लोगों को गर्मी से बीच-बीच में राहत मिलती रह सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:किडनी कांड में एक और डॉक्टर गिरफ्तार, आंधी में गिरे पेड़ को हटाने के लिए दरोगाओं ने चलाई कुल्हाड़ी
    Next Article
    मैनपुरी सीट पर कौन मजबूत, विधायक जयवीर या कोई और:सपा से अखिलेश की बेटी आदिति या आलोक शाक्य? बसपा में किसे दिग्गज मानते हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment