Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर जाम में फंसे एडिशनल-सीपी, इंस्पेक्टर-दरोगा समेत 3 लाइन हाजिर:चेतावनी के बाद घंटाघर चौराहे पर मिला भीषण जाम, नदारद थे पुलिस वाले

    6 hours ago

    2

    0

    कानपुर के घंटाघर चौराहे पर जाम में फंसने के बाद एडिशनल पुलिस कमिश्नर (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा ने सख्त कार्रवाई की। मौके पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर और दो दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया। डीजीपी के निर्देश पर एडिशनल सीपी चौराहे का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान वे खुद भारी जाम में फंस गए। चारों ओर ट्रैफिक अव्यवस्था देखकर उन्होंने तत्काल एक्शन लिया। घटना की जानकारी मिलते ही डीसीपी ट्रैफिक समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए अभियान शुरू किया गया। चेतावनी के बाद सुधार नहीं होने पर लिया एक्शन डीजीपी राजीव कृष्ण ने यूपी के बड़े शहरों में ट्रैफिक जाम पर सख्ती के निर्देश दिए हैं। RTC (Reducing Traffic Congestion) योजना के तहत कानपुर में 14 प्रमुख मार्ग चिन्हित किए गए हैं। यह सभी शहर की प्रमुख सड़क हैं और इन पर दिनभर जाम की समस्या बनी रहती है। इसी क्रम में गुरुवार दोपहर को एडिशनल सीपी डॉ. विपिन ताडा इन सभी सड़क का निरीक्षण करने निकले थे। इस दौरान पूर्वी जोन द्वितीय के घंटाघर चौराहा पहुंचे तो दंग रह गए। खुद जाम में फंस गए और चौतरफा आटो-टेंपा व ई-रिक्शा की अराजकता देखने को मिली। इस पर उन्होंने चौराहा पर तैनात तीन पुलिस कर्मियों को फौरन लाइन हाजिर कर दिया। पहले भी कई बार घंटाघर चौराहे का निरीक्षण कर चुके इससे पहले एडिशनल सीपी कई बार घंटाघर चौराहे का निरीक्षण कर चुके हैं। उन्होंने ट्रैफिक इंस्पेक्टर, थाना और चौकी प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए थे। ई-रिक्शा, ऑटो की अव्यवस्था रोकने और अतिक्रमण हटाने को कहा गया था। साथ ही वाहनों की सही पार्किंग कराकर जाम खत्म करने के आदेश दिए गए थे। गुरुवार को दोबारा औचक निरीक्षण में हालात और खराब मिले। इस पर उन्होंने सख्त कार्रवाई की। ट्रैफिक इंस्पेक्टर रविन्द्र कुमार सिंह सुतरखाना चौकी इंचार्ज सुमित कुमार और नयागंज चौकी इंचार्ज कामेश राज को लाइन हाजिर कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने डीसीपी ट्रैफिक रवीन्द्र कुमार को पूरे मामले की जानकारी दी। जिम्मेदार थानेदार व अफसरों को ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर बनाए रखने का आदेश दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    DPSG ने नया शेड्यूल जारी किया:प्री-नर्सरी से 12वीं तक अलग समय, शनिवार को सीमित कक्षाएं
    Next Article
    खेत पर गेहूं काट रही महिला पर हमला:जमीनी रंजिश में तमंचे की बट से हमला, कुंडल लूटने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment