Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर अंध विद्यालय के 13 छात्र देख सकेंगे:मेडिकल कैंप में 105 बच्चों की जांच, 13 सर्जरी योग्य निकले; CSR फंड से होगा इलाज

    7 hours ago

    1

    0

    कानपुर में डीएम की पहल से अब अंध विद्यालय के 13 बच्चे दुनिया देख सकेंगे। कानपुर अंध विद्यालय, जवाहर नगर में आयोजित नेत्र शिविर में 105 दृष्टिबाधित बच्चों की जांच की गई। इसमें 13 ऐसे बच्चे चिन्हित हुए, जिनकी आंखों की रोशनी सर्जरी के जरिए वापस लाई जा सकती है। इनमें कक्षा एक के हर्ष, कक्षा दो के शिव शंकर और कक्षा चार के नैतिक व केशव दुबे जैसे बच्चे शामिल हैं। उनकी आंखों की रोशनी लौट सकती है, यह जानकारी मिलने के बाद बच्चों और संस्थान में खुशी की लहर है। आंखों की रोशनी लौटने की बात सुनकर खुशी से झूम उठे बच्चे डीएम की पहल पर जवाहर नगर स्थित अंध विद्यालय में सोमवार को नेत्र परीक्षण शिविर लगाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य केवल परीक्षण करना नहीं, बल्कि ऐसे बच्चों को चिन्हित कर उन्हें उपचार उपलब्ध कराना है, जिनकी दृष्टि वापस लाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग और सामाजिक संस्थाओं के समन्वय से यह एक अभिनव प्रयास किया जा रहा है, जिसे सफल होने पर व्यापक स्तर पर लागू किया जा सकता है। प्रशासन इस दिशा में हर संभव सहयोग करेगा। वहीं, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जैन ने कहा कि कार्यभार संभालने के पहले ही दिन इस शिविर से जुड़ना उनके लिए एक महत्वपूर्ण अनुभव रहा। उन्होंने इस प्रयास को प्रभावी बताते हुए हर स्तर पर सहयोग का आश्वासन दिया। नेत्र चिकित्सक डॉ. शालिनी मोहन ने बताया कि चिन्हित बच्चों का आगे विस्तृत परीक्षण कराया जाएगा और आवश्यकता अनुसार सर्जरी कराई जाएगी। साथ ही विद्यालय में प्रत्येक 15 दिन पर नेत्र एवं बाल रोग विशेषज्ञों की टीम द्वारा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित किया जाएगा। इस दौरान विद्यालय का भ्रमण भी किया। बच्चों को और बेहतर क्या सुविधाएं दिलाई जा सकती हैं इसका भी प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में डीएम और सीडीओ के साथ ही जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विनय उत्तम और वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डॉ. शालिनी मोहन, क्लब के सदस्य मनोज गुप्ता, राघवेंद्र गुप्ता, सुधीर गर्ग, प्रदीप खंडेलवाल सहित विद्यालय का स्टाफ समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ई-रिक्शा और बाइक चोरी करने वाले दो गिरफ्तार:दिन में दुकानों पर काम करके रेकी करते, महंगे शौक और मौज-मस्ती के लिए चोरी करते
    Next Article
    कोहली के IPL में 9 हजार रन पूरे:दिल्ली ने 76 रन का टारगेट दिया; बेंगलुरु का स्कोर-65/1, हेजलवुड को 4 विकेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment