Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज में स्मार्ट मीटर समस्या पर भाजपाइयों का घेराव:एक्सईएन को 3 दिन का अल्टीमेटम, समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी

    2 hours ago

    1

    0

    कन्नौज में स्मार्ट मीटर की समस्याओं को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार दोपहर एक्सईएन कार्यालय का घेराव किया। अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर उन्होंने फोन पर बात की और समस्याओं के समाधान के लिए तीन दिन का अल्टीमेटम दिया। समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है। भाजपा नगर अध्यक्ष शिवेंद्र कुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपाई बिजली दफ्तर पहुंचे। वे सीधे एक्सईएन कार्यालय गए, लेकिन अधिकारी वहां मौजूद नहीं थे। भाजपाइयों की भीड़ देखकर दफ्तर में मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। नगर अध्यक्ष शिवेंद्र कुमार ने फोन पर एक्सईएन से बात की। उन्होंने स्मार्ट मीटर से जुड़ी उपभोक्ताओं की समस्याओं से अवगत कराया और तत्काल समाधान की मांग की। एक्सईएन ने इन समस्याओं के समाधान के लिए तीन दिन का समय मांगा है। भाजपा नगर अध्यक्ष ने बताया कि सरकार ने नए स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगा दी है, लेकिन जिन उपभोक्ताओं के घरों में मीटर लग चुके हैं, वहां दिक्कतें बनी हुई हैं। इन मीटरों में अक्सर बैलेंस माइनस में चला जाता है और बिजली काट दी जाती है, जिससे उपभोक्ता परेशान हैं। उन्होंने मांग की कि ऐसे सभी उपभोक्ताओं की समस्याओं का अविलंब समाधान किया जाए। भाजपाइयों ने इस समस्या के समाधान के लिए तीन दिनों का अल्टीमेटम दिया है। यदि इस अवधि में समस्या का निराकरण नहीं होता है, तो उन्होंने आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। इस मौके पर विशाल शुक्ला, श्यामजी मिश्रा, रंजीत, जिमी बाल्मीकि, छोटू यादव, त्रिलोकी बाजपेयी, चुन्नू मिश्रा, शिवम मिश्रा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला कोच में यात्रा कर रहे 18 पुरुष यात्री गिरफ्तार:आरपीएफ ने की कार्रवाई, शिकायत के बाद स्टेशन पर चलाया अभियान
    Next Article
    सहारनपुर में आत्मदाह चेतावनी मामले में नया मोड़:धोखे से शादी, झूठे मुकदमे और जान से मारने की धमकी; पति ने लगाए गंभीर आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment