Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज में पेट्रोल-डीजल की अफवाहें, लोग कर रहे भंडारण:एक पम्प पर नहीं मिल रहा तेल, जिला पूर्ति अधिकारी बोले- जिले में पर्याप्त स्टॉक

    3 hours ago

    1

    0

    कन्नौज शहर के पेट्रोल पम्प पर फिलहाल हालात सामान्य हैं, लेकिन अफवाहों के कारण लोगों ने डीजल-पेट्रोल भरवाकर रखने के प्रयास शुरू कर दिए, जिससे स्थितियां डगमगाने लगीं हैं। जबकि जिला पूर्ति अधिकारी ने पेट्रोल-डीजल पर्याप्त होने का दावा किया है। डीजल-पेट्रोल के हालात जानने के लिए दैनिक भास्कर टीम बीती रात 8 बजे शहर के कुछ पेट्रोल पम्प पर पहुंची। भारत पेट्रोल पम्प पर हालात सामान्य दिखे। यहां तीन-चार बाइक सवार पेट्रोल लेते नजर आए। कर्मचारियों ने बताया कि उनके यहां पर्याप्त स्टॉक है। इसके बाद सरायमीरा पूर्वी बाईपास स्थित अन्नपूर्णा फिलिंग स्टेशन पर टीम पहुंची। ये पेट्रोल पंप बन्द मिला। यहां एक कर्मचारी मौजूद था। पूछने पर उसने बताया कि पम्प 4 दिनों से बन्द हैं। उनके पास डीजल-पेट्रोल नहीं बचा। जिला अस्पताल के नजदीक जिओ पेट्रोल पंप पर कुछ भीड़ नजर आई, लेकिन कर्मचारियों ने बताया कि उनके यहां कोई कमी नहीं है। जो लोग भी आ रहे हैं, उन्हें डीजल-पेट्रोल दिया जा रहा है। 4 तस्वीरें देखिए.. पुलिस लाइन रोड स्थित सामवेदी पेट्रोल पंप पर भी सन्नाटा पड़ा था। एक या दो बाइक सवार पेट्रोल लेने पहुंचे तो उन्हें आसानी से पेट्रोल मिल गया। डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के नजदीक पेट्रोल पंप पर भी लोग पेट्रोल लेते नजर आए। दैनिक भास्कर की टीम बोर्डिंग ग्राउंड के सामने सतीश फिलिंग स्टेशन पर पहुंची। जहा लोग आम दिनों की तरह डीजल-पेट्रोल लेते नजर आए। यहां पम्प संचालक अंचल मिश्रा ने बताया कि फिलहाल डीजल-पेट्रोल की उनके पास कोई कमी नहीं है। अफवाहों के चलते कुछ लोग घरों में तेल का भंडारण करने का प्रयास कर रहे हैं। अगर ऐसा हुआ तो हालात गड़बड़ा सकते हैं। उन्होंने कहाकि जो लोग बड़ी-बड़ी टंकियों में पेट्रोल या डीजल लेकर रखना चाहते हैं, सिर्फ उन्हीं को तेल देने से मना किया जा रहा है, ताकि हालात सामान्य बने रहें। उधर इस मामले को लेकर जिला पूर्ति अधिकारी राजीव मिश्रा ने बताया कि जिले भर में 82 पेट्रोल पम्प है। फिलहाल किसी भी पम्प पर डीजल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं है। लोग अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही तेल का भंडारण करने का प्रयास करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में शादी का झांसा देकर छात्रा से बनाए संबंध:इंस्टाग्राम पर फोटो डालकर किया ब्लैकमेल, 5 लोगों के खिलाफ FIR
    Next Article
    रायबरेली में घरेलू सिलेंडर का व्यावसायिक इस्तेमाल:कामर्शियल सिलेंडर की कमी से रेस्टोरेंट, ढाबों में हो रहा उपयोग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment