Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज में कंबल वाले बाबा ने किया मरीजों का उपचार:ऋषिनगर में 22 से 28 अप्रैल तक चलेगा रोग निवारण शिविर

    3 hours ago

    1

    0

    कन्नौज जिले के मानीमऊ स्थित ऋषिनगर में एक रोग निवारण शिविर का आयोजन किया गया है। इस शिविर में गुजरात के द्वारिकापुरी से आए 'कंबल वाले बाबा' ने अपनी विशेष पद्धति से कई मरीजों का उपचार किया। बुधवार दोपहर को 'कंबल वाले बाबा' के ऋषिनगर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया। पंडाल में बड़ी संख्या में लोग, जिनमें बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल थे, अपने रोगों का इलाज कराने के लिए मौजूद थे। बाबा ने बारी-बारी से सभी लोगों को देखा और उनका उपचार किया। यह शिविर सनातन धर्म सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान और भागवत कथा पंडाल में लगाया गया है। पंडित कौशल महाराज ने 'कंबल वाले बाबा' का स्वागत किया और फिर रोग निवारण शिविर में उपस्थित मरीजों के उपचार की व्यवस्था संभाली। पंडित कौशल महाराज ने बताया कि ऋषिनगर में यह रोग निवारण शिविर 22 से 28 अप्रैल तक चलेगा। शिविर में प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर बाद 3 बजे से शाम 6 बजे तक मरीजों का उपचार किया जाएगा। इस शिविर का उद्देश्य अधिक से अधिक रोगियों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाना और उन्हें रोगमुक्त बनाना है। इस दौरान रामकाज सेवा समिति और मां दुर्गा सेवा समिति के अध्यक्ष बलराम सिंह, रमेश शुक्ला, धीरेन्द्र तिवारी, विनय पांडेय, लालजी पांडेय सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धार्थनगर स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही पर डीएम सख्त:आयुष्मान से लेकर डिलीवरी तक मिलीं बड़ी खामियां
    Next Article
    नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर भाजयुमो का प्रदर्शन:राहुल-अखिलेश के खिलाफ नारेबाजी, प्रतापगढ़ में पुतले फूंके

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment