Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज कलेक्ट्रेट में प्याऊ शुरू:भीषण गर्मी में मिलेगा गुड़, गट्टा और शीतल जल

    1 hour ago

    2

    0

    कन्नौज में भीषण गर्मी और हीटवेव के मद्देनजर कलेक्ट्रेट परिसर में प्याऊ की व्यवस्था की गई है। यहां आने वाले लोगों को अब शीतल जल के साथ गुड़, गट्टा और पेठा भी मिलेगा, जिससे उन्हें गर्मी से राहत मिल सके। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित प्याऊ का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि आगंतुकों को शीतल जल के साथ नियमित रूप से गुड़, पेठा और गट्टा भी उपलब्ध कराया जाए, ताकि उन्हें गर्मी के प्रभाव से बचाव में मदद मिल सके। जिलाधिकारी ने इस पहल को जनसुविधा के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि कलेक्ट्रेट परिसर में आने वाले प्रत्येक नागरिक को बेहतर और सम्मानजनक सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने प्याऊ स्थल को स्वच्छ और व्यवस्थित रखने तथा पेयजल की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर के हॉल में आगंतुकों के बैठने के लिए पर्याप्त फर्नीचर की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए, ताकि प्रतीक्षा कर रहे लोगों को कोई असुविधा न हो। इस अवसर पर प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र देव द्विवेदी, डीसी एनआरएलएम राजकुमार लोधी और उप जिलाधिकारी नवनीता राय भी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर में हिस्ट्रीशीटर की पीट-पीटकर कर हत्या:8 लोगों ने लाठी-डंडे से पीटा; गिड़गिड़ाते रहे मां-पिता पर भी हमला किया, VIDEO
    Next Article
    फर्रुखाबाद में आंधी-बारिश से गिरे पेड़:बिजली आपूर्ति ठप, कानपुर कासगंज रेलवे ट्रैक पर भी गिरे पेड़ हटाए गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment