Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कमता पर ट्रैफिक संभालने उतरीं डीसीपी रवीना त्यागी:नो पार्किंग जोन बनाने के लिए लगी क्रेन, सड़क किनारे खड़ी बसों-गाड़ियों को हटाया

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में सोमवार को कमता पर बनाए गए नए डायवर्सन प्लान से लोगों को काफी राहत मिली। चौराहे पर बिना रुके वाहन चलते दिखाई दिए। इस दौरान डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी भी सड़क किनारे खड़ी बसों को व अन्य गाड़ियों को हटाती नजर आई। इन रूटों पर लागू हुई व्यवस्था 1. चिनहट से पॉलिटेक्निक/हाईकोर्ट/लोहिया हॉस्पिटल जाने वाले सामान्य यातायात कमता तिराहा से बाएं विजयीपुर सर्विस रोड/विजयीपुर अंडरपास होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे व गोमतीनगर एवं आहिमामऊ जाने वाले सामान्य यातायात शहीद पथ होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे। 2. पॉलिटेक्निक की तरफ से आने वाला सामान्य यातायात कमता तिराहा के तीसरे अंडरपास से यू-टर्न लेकर शहीद पथ की तरफ जा सकेंगे । 3. पॉलिटेक्निक से हाईकोर्ट/लोहिया हॉस्पिटल जाने वाला सामान्य यातायात राइट टर्न फ्री डिवाइडर से होते हुए यू-टर्न कर हाईकोर्ट/लोहिया हॉस्पिटल की तरफ जा सकेंगे। 4. बाराबंकी/अयोध्या/गोरखपुर की बसें अवध बस स्टैंड से निकलकर विजयीपुर अंडरपास कठौता, चिनहट होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे। 5. चिनहट से हाईकोर्ट/लोहिया हास्पिटल /पालिटेक्निक चौराहा की ओर जाने वाला सामान्य यातायात जीएस लान/मिनी स्टेडियम कटिंग से कमता फ्लाईओवर होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे । इन उपायों से मिल सकती है जाम से राहत ओवरब्रिज पर टू-वे हो ट्रैफिक संचालन कमता तिराहे से गुजरने वाले ओवरब्रिज पर ट्रैफिक का संचालन वन-वे है। चिनहट की तरफ आने वाले वाहन ओवरब्रिज से गुजरते हैं। इस ओवरब्रिज पर ट्रफिक संचालन टू-वे होने से कमता तिराहे पर ट्रैफिक लोड़ कम किया जा सकता है। मॉनीटरिंग के बाद डीसीपी रवीना त्यागी का आंकलन है कि पॉलीटेक्निक की ओर से 40 फीसदी ट्रफिक कमता तिराहे से गुजरता है। जबकि चिनहट से पॉलीटेक्निक की 15 फीसदी ट्रैफिक आता है। सौ मीटर दूरी तक नो पार्किंग और नो स्टॉप जोन हो घोषित कमता तिराहे पर ट्रैफिक लोड के अलावा सवारी वाहन, डग्गमार वाहन और रोडवेज बसें पार्क रहती हैं। जिसकी वजह से तिराहा और आस-पास का मार्ग संकरा हो जाता है। तिराहे से सौ-डेढ़ सौ मीटर की दूरी तक मार्ग नो पार्किंग जोन और नो स्टॉप जोन घोषित होने से ट्रैफिक जाम से राहत मिल सकती है। कमता तिराहे पर ट्रैफिक जाम से निजात पाने के लिए कई बिंदुओं पर काम किया जा रहा है। वाहन चालकों को आगह करने के लिए तिराहे पर यू-टर्न के बैनर लगाए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग:फिरोजाबाद में गौ सेवकों ने निकाले जुलूस, राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन
    Next Article
    फर्रुखाबाद में सड़क हादसे में 3 की मौत:मरने वालों में बच्ची भी शामिल, इटावा बरेली हाईवे पर ऑटो-डीसीएम की हुई भिड़ंत; 6 घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment