Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कामता-चिनहट पर अवैध पार्किंग और वाहनों के खिलाफ चला अभियान:हाईकोर्ट के निर्देश पर एक्शन, 20 गाड़ियों के चालान और 10 सीज

    6 hours ago

    2

    0

    उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ के निर्देशों के अनुपालन में मंगलवार को परिवहन विभाग, परिवहन निगम और यातायात पुलिस ने कामता चौराहे से पॉलीटेक्निक और चिनहट चौराहे तक संयुक्त प्रवर्तन अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य अवैध पार्किंग, अनधिकृत रूप से सवारी ढोने वाले वाहनों और यातायात व्यवस्था में बाधा बनने वाले वाहनों पर कार्रवाई करना था। अवैध संचालन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई अभियान के दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों और नियमों के विरुद्ध सवारी ढो रहे वाहनों की जांच की गई। एआरटीओ (प्रवर्तन) आलोक कुमार यादव ने 20 वाहनों का चालान किया, जबकि 10 वाहनों को जब्त (निरुद्ध) किया गया। बस, टैक्सी, ई-ऑटो और ट्रक भी कार्रवाई की जद में कार्रवाई के दौरान ऑल यूपी परमिट वाली दो बसों को फुटकर सवारियां ढोने के आरोप में कमता बस स्टेशन में निरुद्ध किया गया। इसके अलावा एक निजी कार को बुकिंग पर अवैध रूप से सवारी ढोते पकड़ा गया, जबकि एक टैक्सी कार को फिटनेस, प्रदूषण प्रमाणपत्र और टैक्स जमा न होने के कारण जब्त किया गया। बिना पंजीकरण के चल रहे तीन ई-ऑटो और तीन ओवरलोड ट्रकों को भी निरुद्ध किया गया। वहीं पॉलीटेक्निक से कमता तिराहे के बीच अवैध पार्किंग करने वाले पांच टैक्सी वाहनों का चालान किया गया। 100 मीटर दायरे में व्यावसायिक वाहन खड़े करने पर चेतावनी परिवहन विभाग ने वाहन स्वामियों से अपील की है कि कामता चौराहे के 100 मीटर के दायरे में किसी भी व्यावसायिक वाहन को पार्क न करें और न ही इस क्षेत्र में सवारी चढ़ाने-उतारने का कार्य करें। विभाग ने स्पष्ट किया कि हाईकोर्ट के आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त प्रवर्तन कार्रवाई जारी रहेगी। संयुक्त टीम रही मौजूद अभियान में उप परिवहन आयुक्त राधेश्याम, आरटीओ (प्रवर्तन) प्रभात पांडेय, एआरटीओ (प्रवर्तन) आलोक कुमार यादव, परिवहन निगम और यातायात पुलिस के अधिकारी शामिल रहे। अधिकारियों ने बताया कि शहर में ऐसे अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में भीम आर्मी ने कलेक्ट्रेट घेरा:बोले- बैकलॉग पद भरें, जातिगत जनगणना कराएं; 9 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा
    Next Article
    गोरखपुर में रोपे जाएंगे 55 लाख पौधे:वन महोत्सव में जिले को मिला लक्ष्य; कल से 7 दिनों तक चलेगा अभियान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment