Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में रोपे जाएंगे 55 लाख पौधे:वन महोत्सव में जिले को मिला लक्ष्य; कल से 7 दिनों तक चलेगा अभियान

    8 hours ago

    2

    0

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 1 से 7 जुलाई तक वन महोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान गोरखपुर में 55 लाख से अधिक पौधे रोपे जाएंग। 27 विभाग इसमें हिस्सा लेंगे। बड़ी जिम्मेदारी वन विभाग एवं ग्राम विकास विभाग की है। लगभग 38 लाख पौधे इन्हीं दोनों विभागों को लगाने हैं। वन महोत्सव को लेकर वन विभाग के संयोजन में तैयारी पूरी की जा चुकी है। गोरखपुर के प्रभागीय वनाधिकारी शुभम सिंह ने मंगलवार को बताया कि गोरखपुर जिले में पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए एक से सात जुलाई तक वन महोत्सव मनाया जाएगा। गोरखपुर वन प्रभाग की तरफ से सभी पौधशालाओं में गुणवत्तायुक्त पौधों की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली गई है। साथ ही पौधों के बेहतर विकास एवं उत्तरजीविता के लिए चिन्हित रोपण स्थलों पर एडवांस सॉयल वर्क के अंतर्गत गड्ढा खुदाई, टॉप सॉयल की व्यवस्था, पौधरोपण स्थलों का विकास, पौध संरक्षण हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं तथा अन्य तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण कर ली गई हैं। वन महोत्सव की निर्धारित रूपरेखा के अनुसार 1 से 7 जुलाई तक जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिदिन विषयगत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सप्ताहभर चलने वाले इस अभियान में राष्ट्रीय एवं ग्रामीण मार्गों के किनारे, ग्राम सभाओं, वन क्षेत्रों, शैक्षणिक संस्थानों, सार्वजनिक स्थलों तथा धार्मिक परिसरों में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित होंगे। कार्यक्रमों में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों, ब्लॉक प्रमुखों, पंचायत प्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, विद्यालय एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं तथा स्थानीय नागरिकों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की गई है। एक जुलाई को वन महोत्सव का शुभारंभ करते हुए सड़क किनारे एवं सार्वजनिक स्थलों पर पौधरोपण किया जाएगा। वन महोत्सव सप्ताह के दौरान विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा भी सक्रिय सहयोग प्रदान किया जाएगा। डीएफओ ने सभी नागरिकों से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़कर पौधारोपण करने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की है। वन महोत्सव में हमेशा की तरह, इस बार भी सबसे बड़ा और प्रमुख लक्ष्य (19 लाख से अधिक) वन विभाग को सौंपा गया है। दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य ग्राम विकास विभाग के जिम्मे है। वन विभाग सहित 27 विभाग इस महोत्सव में सहभागिता दर्ज कराएंगे। सभी विभागों को अलग-अलग लक्ष्य आवंटित किए गए हैं। इन विभागों को मिला है एक लाख से अधिक पौधरोपण का लक्ष्य
    Click here to Read more
    Prev Article
    कामता-चिनहट पर अवैध पार्किंग और वाहनों के खिलाफ चला अभियान:हाईकोर्ट के निर्देश पर एक्शन, 20 गाड़ियों के चालान और 10 सीज
    Next Article
    संभल शहर में 6 घंटे बिजली बंद रहेगी:चंदौसी चौराहे के सौंदर्यीकरण के लिए शिफ्ट होंगे खंभे और ट्रांसफार्मर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment