Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कम्बोज के दो ओवर में लगातार 4-4 सिक्स लगे:मार्श-पूरन ने कारनामा किया, आकाश ने विकेट लेकर पर्ची निकाली; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

    10 hours ago

    2

    0

    लखनऊ सुपर जाएंट्स ने IPL 2026 के 59वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से हरा दिया। इकाना स्टेडियम में लखनऊ ने 188 रन का टारगेट 16.4 ओवर में ही हासिल कर लिया। मैच में अंशुल कम्बोज के दो अलग-अलग ओवरों में लगातार 4-4 सिक्स लगे। पहले मिचेल मार्श ने पावरप्ले में अंशुल के ओवर में 28 रन बटोरे, फिर निकोलस पूरन ने 17वें ओवर की चारों गेंदों पर सिक्स लगाकर मैच खत्म कर दिया। वहीं, तेज गेंदबाज आकाश सिंह ने 3 विकेट लेने के बाद जेब से पर्ची निकालकर जश्न मनाया। लखनऊ-पंजाब मैच के टॉप मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स… 1. अंशुल ने चेन्नई के लिए दूसरा सबसे महंगा स्पेल फेंका तेज गेंदबाज अंशुल कम्बोज ने चेन्नई के लिए दूसरा सबसे महंगा स्पेल फेंका। उन्होंने 2.4 ओवर में 63 रन दिए। IPL में तीन या उससे कम ओवर फेंककर 60+ रन देने वाले वह दूसरे गेंदबाज बने। उनसे पहले खलील अहमद ने 2025 में RCB के खिलाफ 3 ओवर में 65 रन दिए थे। अंशुल की 16 में से 11 गेंदों पर चौका या छक्का लगा। यानी उनकी 68.75% गेंदें बाउंड्री के लिए गईं। IPL इतिहास में कम से कम 2 ओवर के स्पेल में इससे खराब बाउंड्री प्रतिशत सिर्फ वॉशिंगटन सुंदर का रहा है, जिनकी 2024 में दिल्ली के खिलाफ 12 में से 10 गेंदों पर बाउंड्री लगी थी। अंशुल ने अपने स्पेल में 8 छक्के भी खाए, जो IPL इतिहास में किसी गेंदबाज द्वारा एक पारी में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा हैं। इससे पहले 2023 में यश दयाल ने KKR के खिलाफ 8 छक्के दिए थे। 2. मार्श ने LSG के लिए इस सीजन लगाए 31 छक्के मिचेल मार्श IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके नाम अब 31 छक्के हो गए हैं। LSG के लिए एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड निकोलस पूरन के नाम है, जिन्होंने 2025 में 40 छक्के लगाए थे। 3. मार्श-इंग्लिस ने लखनऊ के लिए तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी की मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस ने चेन्नई के खिलाफ 135 रन की साझेदारी की। यह लखनऊ के लिए IPL में किसी भी विकेट के लिए तीसरी सबसे बड़ी पार्टनरशिप है। LSG के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड क्विंटन डी कॉक और केएल राहुल के नाम है। दोनों ने 2022 में KKR के खिलाफ 210 रन की नाबाद साझेदारी की थी। 4. पूरन LSG के लिए सबसे ज्यादा आउटफील्ड कैच लेने वाले फील्डर लखनऊ के निकोलस पूरन टीम के लिए सबसे ज्यादा आउटफील्ड कैच लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उनके नाम अब 21 कैच हो गए हैं। उन्होंने इस मामले में दीपक हुड्डा और रवि बिश्नोई को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 20-20 कैच हैं। 5. CSK ने इस सीजन 21 खिलाड़ियों को मौका दिया चेन्नई ने IPL 2026 में अपने प्लेइंग कॉम्बिनेशन में लगातार बदलाव किए हैं। लखनऊ के खिलाफ मैच में स्पेंसर जॉनसन को मौका मिला, जो इस सीजन CSK के लिए खेलने वाले 21वें खिलाड़ी बने। इस मामले में सिर्फ लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस ने चेन्नई से ज्यादा खिलाड़ियों का इस्तेमाल किया है। 6. अंशुल ने पावरप्ले में CSK के लिए सबसे महंगा ओवर फेंका चेन्नई के तेज गेंदबाज अंशुल कम्बोज के एक ओवर में मिचेल मार्श ने 28 रन बटोर दिए। इसके साथ ही यह IPL इतिहास में पावरप्ले के दौरान किसी CSK गेंदबाज का सबसे महंगा ओवर बन गया। इससे पहले 2024 में मुकेश चौधरी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दूसरे ओवर में 27 रन दिए थे। वहीं, मार्श ने इस ओवर में 28 रन बनाकर लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए IPL में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने की बराबरी भी कर ली। इससे पहले निकोलस पूरन ने 2025 में विशाखापट्टनम में ट्रिस्टन स्टब्स के ओवर में 28 रन बनाए थे। यहां से टॉप-7 मोमेंट्स... 1. दोनों टीमें काली पट्टी पहनकर मैदान पर उतरीं उत्तर प्रदेश में आए तूफान में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए मैच शुरू होने से पहले एक मिनट का मौन रखा गया। सम्मान के तौर पर दोनों टीमों के खिलाड़ी और मैच ऑफिशियल्स काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे। 2. संजू ने पहले ओवर में 3 चौके लगाए चेन्नई के संजू सैमसन ने मोहम्मद शमी के पहले ओवर में तीन चौके जड़ दिए। ओवर की दूसरी गेंद पर संजू ने कवर के ऊपर शानदार ड्राइव लगाकर पहला चौका हासिल किया। इसके बाद चौथी गेंद पर उन्होंने ऑफ साइड में दमदार शॉट खेला। पांचवीं गेंद पर संजू को थोड़ा भाग्य का साथ भी मिला, जब गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर फाइन लेग बाउंड्री तक पहुंच गई। 3. आकाश ने 3 विकेट लेकर तीन बार निकाली पर्ची लखनऊ के तेज गेंदबाज आकाश सिंह ने शानदार स्पेल डालते हुए ऋतुराज गायकवाड, संजू सैमसन और उर्विल पटेल को आउट किया। हर विकेट के बाद आकाश ने जेब से पर्ची निकालकर जश्न मनाया। पर्ची पर लिखा था- “आकाश जानता है कि उसे टी-20 में विकेट कैसे लेना है।” 3.5 ओवर में आकाश ने हार्ड लेंथ गेंद पर गायकवाड को पुल शॉट खेलने पर मजबूर किया। अतिरिक्त उछाल के कारण गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से पर लगी और मिड ऑन पर कैच हो गया। इसके बाद 5.3 ओवर में उन्होंने संजू सैमसन को डीप स्क्वेयर लेग पर कैच कराया। फिर 7.2 ओवर में आकाश ने उर्विल पटेल को भी पवेलियन भेज दिया। शॉर्ट गेंद पर उर्विल ने पुल शॉट खेला, लेकिन गेंद सीधे डीप मिडविकेट पर खड़े मार्करम के हाथों में चली गई। तीसरा विकेट लेते ही आकाश ने फिर पर्ची निकालकर जश्न मनाया। 4. कार्तिक की सिक्स से फिफ्टी चेन्नई के बल्लेबाज कार्तिक शर्मा ने सिक्स लगाकर अर्धशतक पूरा किया। 14.2 ओवर में मोहम्मद शमी ने ऑफ स्टंप के बाहर स्लोअर फुल गेंद डाली, जिसे कार्तिक ने फ्रंट फुट पर आकर एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से शानदार छक्का जड़ दिया। 5. मार्श ने लगातार चार छक्के लगाए लखनऊ के बैटर मिचेल मार्श ने 5वें ओवर में लगातार 4 सिक्स लगा दिए। अंशुल की बॉल पर पहला सिक्स कवर के ऊपर से आया, जबकि अगली तीन गेंदों पर उन्होंने डीप मिडविकेट और डीप स्क्वायर लेग की दिशा में पुल शॉट लगाए। ओवर की आखिरी गेंद पर मार्श ने चौका लगाकर ओवर से कुल 28 रन बटोरे। 6. मुकेश के हाथ से लगकर मार्श रनआउट चेन्नई को 11.5 ओवर में बड़ा विकेट किस्मत के सहारे मिला। मुकेश चौधरी की फुल लेंथ गेंद पर निकोलस पूरन ने सीधा शॉट खेला, लेकिन गेंद मुकेश के हाथ से लगकर नॉन-स्ट्राइकर एंड के स्टंप्स पर जा लगी। मिचेल मार्श क्रीज से बाहर थे और रनआउट हो गए। मार्श ने 38 गेंदों में 90 रन की पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। 7. पूरन ने अंशुल के ओवर में लगातार 4 सिक्स जड़े लखनऊ के बल्लेबाज निकोलस पूरन ने अंशुल कम्बोज के ओवर में लगातार चार छक्के लगाकर मैच खत्म कर दिया। 17वें ओवर की चारों गेंदों पर पूरन ने गेंद को बाउंड्री पार पहुंचाया। 16.1 ओवर में उन्होंने 101 मीटर लंबा छक्का लगाया। अगली गेंद पर डीप मिडविकेट बाउंड्री पर कार्तिक शर्मा ने उनका कैच छोड़ दिया और गेंद छक्के के लिए चली गई। इसके बाद पूरन ने लगातार दो और सिक्स लगाते हुए मुकाबला खत्म कर दिया। अंशुल कम्बोज के लिए यह बेहद खराब दिन रहा। उन्होंने 2.4 ओवर में 63 रन लुटा दिए। -------------------------------------------- IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… चेन्नई तीन मैच जीतने के बाद हारी, लखनऊ ने 7 विकेट से हराया लखनऊ सुपर जायंट्स ने IPL में शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से हरा दिया। इकाना स्टेडियम में लखनऊ ने 188 रन का टारगेट 16.4 ओवर में ही 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। चेन्नई ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 187 रन बनाए थे। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    दावा- पाकिस्तान में धुरंधर 2 नंबर-1 ट्रेंडिंग फिल्म बनी:पाकिस्तानी क्रिएटर बोले- नेटफ्लिक्स पर 24 घंटे में 20 करोड़ व्यू मिले, सर्वर क्रैश
    Next Article
    बाहर हो चुकी टीमें तय कर रहीं प्लेऑफ का समीकरण:IPL में पंजाब के बाद अब चेन्नई की गाड़ी अटकी, गुजरात बन सकती है नंबर-1

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment