Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काम की भागदौड़ छोड़ सेहत की ओर बढ़े कदम:200 लोगों ने कराया चेकअप; स्टाफ को मिली बड़ी राहत

    2 hours ago

    1

    0

    शहर के प्रमुख व्यापारिक केंद्रों में शुमार कानपुर इलेक्ट्रिक मार्केट के व्यापारियों और कर्मचारियों के लिए शनिवार का दिन राहत भरा रहा। कानपुर इलेक्ट्रिक कॉन्ट्रैक्टर मर्चेंट वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से बेनी माधव धर्मशाला में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर (हेल्थ कैंप) का आयोजन किया गया। इस कैंप में न सिर्फ व्यापारियों ने, बल्कि बाजार में काम करने वाले कर्मचारियों और स्थानीय निवासियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सुबह से ही उमड़ी भीड़, जांच के लिए लगी लाइन कैंप की शुरुआत सुबह से ही हो गई थी। जैसे-जैसे दिन चढ़ा, जांच कराने वालों की संख्या बढ़ती गई। एसोसिएशन के महामंत्री मोहित अरोड़ा ने बताया कि इस कैंप का मुख्य उद्देश्य उन लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है, जो व्यापार की व्यस्तता के कारण अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं। दोपहर तक 200 से अधिक लोग अपनी जांच करवा चुके थे। आंखों की रोशनी और डायबिटीज पर विशेष जोर डिजिटल युग और बिजली के सामानों के बीच दिन भर रहने वाले व्यापारियों के लिए आंखों की सुरक्षा सबसे बड़ी चुनौती है। इसी को ध्यान में रखते हुए कैंप में आंखों की जांच के लिए विशेष डॉक्टरों की टीम मौजूद रही। इसके साथ ही आज की जीवनशैली में बढ़ते खतरे यानी डायबिटीज (शुगर) की भी फ्री जांच की गई। कई बुजुर्गों और युवाओं ने अपनी ब्लड शुगर लेवल की जांच कराई और डॉक्टरों से खान-पान को लेकर सलाह ली। महामंत्री मोहित अरोड़ा ने कहा- यह कैंप पूरी तरह से निशुल्क है। बेनी माधव धर्मशाला में आयोजित इस शिविर में हमारे कानपुर इलेक्ट्रिक बाजार के व्यापारियों, उनके यहां काम करने वाले स्टाफ और क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की कोशिश की गई है। हम चाहते हैं कि व्यापार के साथ-साथ हर व्यक्ति सेहतमंद भी रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिठूर में रंगदारी न देने पर ट्रक चालक पर फायरिंग:तीन नामजद समेत कई अज्ञात पर मुकदमा दर्ज, रात 1 बजे हुई घटना
    Next Article
    कहीं पंप पर पेट्रोल नहीं...कहीं डिब्बों में भर रहे पेट्रोल:कुछ पंप पर स्थिति सामान्य, कुछ में नहीं आई सप्लाई की गाड़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment