Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कल्याणपुर में बाइक टक्कर से साइकिल सवार गंभीर:दुकान बंद कर लौट रहे बुजुर्ग घायल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    8 hours ago

    2

    0

    कानपुर के कल्याणपुर में तेज़ रफ्तार बाइक सवार ने दुकान बंद कर घर जा रहें साईकिल सवार बुजुर्ग क़ो उड़ा दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद बाइक सवार मौके से भाग निकला राहगीरो ने घायल के पास मिले फोन से घटना की जानकारी परिजन व पुलिस क़ो दी। सूचना पर पहुँचे परिजनो ने उन्हें पास के निजी हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहाँ बुजुर्ग की हालत गंभीर बनी हुई है। देर रात क़ो दुकान बंद कर घर वापस लौट रहें थे कल्याणपुर थाना क्षेत्र बैरी खेड़ा गाँव निवासी श्री पाल की कपड़े रफू की दुकान है। परिवार में पत्नी गीता व बच्चे है। पत्नी गीता ने बताया की पति रोज़ की तरह शुक्रवार क़ो सुबह करीब दस बजे दुकान पर गए थे। रात करीब 9 बजे दुकान बंद कर घर वापस आ रहें थे। अभी वह कल्याणपुर थाना क्षेत्र के इंद्रा नगर चौराहे के पास पहुँचे ही थे की तभी पीछे से आ रहें तेज़ रफ्तार बाइक सवार दो युवकों ने साईकिल में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह उछलकर सड़क पर जा गिरे। जिससे उनके सर व शरीर के कई हिस्से में गंभीर चोट आ गई राहगीरों ने ज़ब बाइक सवार को पकड़ने का प्रयास किया तो वह मौके से भाग निकले। राहगीरों ने घायल के पास से मिले फोन से घटना की जानकारी परिजनों को दी। उसके बाद 112नंबर डायल कर सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुँचे और घायल को पास के निजी हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया जहाँ डॉक्टरों ने घायल की हालत गंभीर बताई है। वहीं पीड़ित परिजनों ने कल्याणपुर थाने में लिखित तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। बोले थाना प्रभारी कल्याणपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया की पीड़ित द्वारा तहरीर मिली है। घायल का उपचार निजी हॉस्पिटल में जारी है। डॉक्टरों ने घायल की हालत चिंताजनक बताई है। बाइक सवार की तलाश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पिता-बेटी साल भर कागजों में मृत थे:खबर चलने के बाद विभाग जागा, बेटी को मिलेगी मुफ्त दवा
    Next Article
    मथुरा में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:सौख रोड पर हादसा, दो साथी गंभीर रूप से घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment