Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कल्याणपुर में अनियंत्रित लोडर ने खंभे-बाइक को टक्कर मारी:हादसे में लोडर ड्राइवर समेत तीन घायल, अस्पताल में भर्ती

    9 hours ago

    2

    0

    कानपुर के कल्याणपुर में पनकी रोड मे तेज रफ्तार लोडर चालक नशे मे धुत होकर भगा रहा था। तभी लोडर खम्भे से टकराता हुआ दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों बाइक सवार घायल हो गए। लोडर कुछ दूर आगे चलकर पलट गया। लोडर का ड्राइवर भी घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने 112 नंबर डायल कर घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही कल्याणपुर थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा और घायलों को पास के निजी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया। नशे में धुत था लोडर ड्राइवर कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पनकी रोड पर तेज रफ्तार लोडर ड्राइवर ने नशे की हालत में बिजली के पोल में टक्कर मारते हुए दो बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने दोनों सड़क पर गिर गए। गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना देख दोनों घायलों को पास के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। 112 नंबर डायल कर घटना की सूचना पुलिस को दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि लोडर ड्राइवर नशे की हालत में था। कल्याणपुर आवास विकास कि ओर से तेज रफ्तार से आ रहा था। इसी दौरान पहले उसने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मारी। फिर बिजली के पोल में टक्कर मार दी। हादसे में लोडर चालक भी घायल हो गया। पुलिस पूछताछ के दौरान घायलों ने अपना नाम सुमित और अमित कल्याणपुर आवास विकास निवासी बताया। लोडर चालक के पास मिले मोबाइल से घटना की जानकारी लोडर मालिक सहित परिजनों को दी गई है। पूछताछ उसने बताया कि वह नशे कि हालत में था, जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया और बाइक को टक्कर मारते हुए बिजली के पोल से टकरा गई और पलट गया। थाना प्रभारी बोले- कल्याणपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है अगर कोई तहरीर मिलेगी तो जांचकर आवश्यक कार्रवाई कि जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबेडकर जयंती पर भाजपा का बूथ स्तर तक कार्यक्रम:लखनऊ के 110 वार्डों में कार्यकर्ताओं ने किया आयोजन
    Next Article
    शाहजहांपुर में कॉस्मेटिक शोरूम में लगी आग:एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकल ने पाया काबू, नुकसान का किया जा रहा आकलन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment